Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    500 मजदूर चार दिन में बनाएंगे प्रधानमंत्री का मंच:22 फरवरी को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियों में जुटा प्रशासन

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ से दिल्ली के बीच चलने वाली नमो भारत के शेष हिस्से का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ आएंगे। इसके बाद वह मोहिउद्दीनपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है जिला प्रशासन, नगर निगम, मेरठ विकास प्राधिकरण और सभी विभाग प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों में जुटे हैं। 500 मजदूर 4 दिन तक करेंगे काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे वहां पर मंच और पंडाल बनाने का कार्य शुरू हो गया है। वहां कार्य कर रहे लोगों के अनुसार लगभग 500 लोग पंडाल और मंच बनाने में लगे हुए हैं जो 4 दिन तक कार्य करेंगे। इसके बाद जनसभा का पंडाल और प्रधानमंत्री का मंच तैयार होगा। इसके साथ-साथ अन्य तैयारियां जैसे हेलीपैड, रास्ते,लाइट आदि के लिए भी कार्य जनसभा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार वहां पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। 36एकड़ है कुल जगह जिस स्थान को प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए चिन्हित किया गया है, वह लगभग 36 एकड़ है। जिसमें 230 मीटर लंबे और 40 मीटर चौड़े जर्मन हैंगर वाले पंडाल तैयार किया जा रहे हैं, इसके साथ ही बैठने की व्यवस्था को बनाने के लिए दोनों और 120 मीटर लंबाई और 30- 30 मी चौड़ाई वाले जर्मन हैंगर भी लगाए गए हैं। लगभग 100000 लोगों की व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में लगभग 100000 लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है जिसके लिए पंडाल और मंच का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहाहै कि 2027 के विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरूआत भी इसी जनसभा से ही होने जा रही है। पांच हेलीपैड किए जा रहे तैयार मोहिउद्दीनपुर में जहां जनसभा का आयोजन किया जाएगा वहां पर पांच हेलीपैड भी बनाने का कार्य चल रहा है। इनमें से तीन हेलीपैड प्रोटोकॉल के अनुसार प्रधानमंत्री के लिए बनाए जा रहे हैं और एक-एक हेलीपैड राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए बनाया जा रहा है जनसभा के बाद प्रधानमंत्री यहीं से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती क्रेटा पर गिरा पोल, सपा नेता की मौत:60 फीट ऊंचा, 1000 किलो वजन; प्रतापगढ़ में चीख भी नहीं पाए
    Next Article
    शिव प्रसाद द्विवेदी रालोद लखीमपुर-खीरी के जिलाध्यक्ष बने:पार्टी ने सीमाब अहमद की जगह उन्हें कमान सौंपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment