Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रद्धालुओं के पड़ाव स्थल CCTV की निगरानी में होंगे:सीतापुर डीएम ने नैमिषारण्य का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची, कार्रवाई की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर. ने 84 कोसीय परिक्रमा मेला के दृष्टिगत आज नैमिषारण्य एवं मिश्रिख क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोरौना व विभिन्न पड़ावों पर यात्रियों के ठहरने, शौचालय, पेयजल, जलपान तथा प्रकाश व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में पूछताछ केंद्र, स्वास्थ्य शिविर व अन्य आवश्यक स्टाल लगाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मेला अधिकारी जनार्दन और उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव को निर्देशित किया कि मेला अवधि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पहले से दुरुस्त कर ली जाएं। पड़ावों तक जाने वाले मार्गों पर मोबाइल शौचालय, पेयजल और जलपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ मार्गों का दुरुस्तीकरण कराने तथा पटरियों व झाड़ियों की साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए। विद्युत विभाग को जर्जर विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि होली परिक्रमा के दौरान पड़ावों पर कराए जा रहे सभी कार्य पूरी लगन व निष्ठा के साथ समय से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने इसे धर्मार्थ कार्य बताते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। अधिशासी अधिकारी मिश्रिख-नैमिषारण्य को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सफाईकर्मियों को यूनिफॉर्म में तैनात करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को मेला से जुड़े कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दधीचि कुंड भी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कुंड परिसर में निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फिल्म अस्सी का प्रीमियर:टीचर के रेप के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म, डायरेक्टर बोले- उम्मीद है दर्शकों को पसंद आएगी
    Next Article
    डॉ. डीपी राव रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सदस्य बने:डीएवी कॉलेज कानपुर में प्रोफेसर, 80 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment