Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    500 रूपये न देने पर नहीं जुड़ा बिजली कनेक्शन:बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन कटा, पीड़ित बोला घर का राशन बेचकर जमा किया

    5 hours ago

    1

    0

    जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के गोकुल गांव निवासी प्रकाश रैदास का बिजली कनेक्शन बिल जमा होने के बावजूद नहीं जोड़ा गया कनेक्शन है। प्रकाश रैदास ने आरोप लगाया है कि कनेक्शन जोड़ने के लिए लाइनमैन ने 500 रूपए की मांग की थी। प्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी प्रेम के नाम पर लिया गया बिजली कनेक्शन 17 जनवरी को बकाया बिल के कारण लाइन काट दिया गया था। उन्होंने 22 जनवरी को अपने घर का अनाज बेचकर बकाया बिल मिल्कीपुर उपखंड अधिकारी के पास बने जमा काउंटर पर जमा कर दिया था। उनका यह भी आरोप है कि बिल जमा करने के बाद भी उनका कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि लाइनमैन ने कनेक्शन जोड़ने के लिए 500 रूपए की मांग की थी, जिसमें से उन्होंने 200 रुपए दिए भी थे, लेकिन लाइनमैन दो सौ रुपए लेकर चला गया और कनेक्शन नहीं जोड़ा। प्रकाश के अनुसार, कनेक्शन न होने के कारण उनका परिवार रात में अंधेरे में रहने को मजबूर है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। खेत-खलिहान के पास मकान होने के कारण जहरीले जंतुओं का भी डर बना रहता है। उन्होंने कुमारगंज उपखंड कार्यालय के अवर अभियंता से भी कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जब उन्होंने बड़े साहब से शिकायत की, तो उन्हें कनेक्शन जुड़वाने का आश्वासन दिया गया। इस मामले में मिल्कीपुर के उपखंड अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है, तो यह गलत है और इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कनेक्शन कुमारगंज उपखंड कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने काटा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवासीय भूखंड पर मोबाइल टावर का विरोध:कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से निर्माण रोकने की मांग
    Next Article
    रमजान से पहले आरएसी ने उठाई सुविधाओं की मांग:प्रशासन से बिजली, पानी, साफ-सफाई दुरुस्त करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment