Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान से पहले आरएसी ने उठाई सुविधाओं की मांग:प्रशासन से बिजली, पानी, साफ-सफाई दुरुस्त करने की अपील

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली में पवित्र माह रमज़ान से पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने प्रशासन से सुविधाओं की मांग की है। कमेटी ने बिजली, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतज़ामों को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अदनान रज़ा क़ादरी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि रमज़ान 18 या 19 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। कमेटी ने रोज़ेदारों को सहरी और इफ्तार के समय असुविधा से बचाने के लिए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही, खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल ठीक कराने पर भी जोर दिया गया। आरएसी ने मस्जिदों और आसपास के इलाकों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, नालियों की समय पर सफाई, चूना और कीटनाशक छिड़काव, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने की भी मांग की। कमेटी का कहना है कि मुख्य सड़कों के किनारे स्थित मस्जिदों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाए। इसका उद्देश्य किसी भी तरह की अप्रिय या शरारती घटना को रोकना है। कमेटी पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की कि संबंधित विभागों को समय रहते निर्देश जारी किए जाएं, जिससे रमज़ान के दौरान शहर में शांति और सुचारु व्यवस्थाएं बनी रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    500 रूपये न देने पर नहीं जुड़ा बिजली कनेक्शन:बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन कटा, पीड़ित बोला घर का राशन बेचकर जमा किया
    Next Article
    बरेली में ट्रक की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत:ड्यूटी पर जाते समय हादसा, ड्राइवर फरार हो गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment