Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    55 करोड़ से संवरेगी सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट रोड:पूरी योजना पर खर्च होंगे 87 करोड़ रुपये, यूटिलिटी डक्ट बनने बनाई जाएगी

    8 hours ago

    1

    0

    CM-GRIDS (चीफ मिनिस्टर ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम) परियोजना के अंतर्गत आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सुभाष पार्क से लेकर मारूति स्टेट रोड तक रोड को सभी इंटीग्रेटेड सुविधाओं से लैस किया जाएगा। रोड का सौंदर्याकरण तो होगा ही के लिए रखरखाव की गारंटी भी कार्यदायी संस्था की होगी। इस योजना पर 87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक काम होगा। इस पर 55 करोड़ रुपये और दूसरे चरण में मारुति एस्टेट चौराहा से अवधपुरी तिराहा तक काम होगा। इस पर 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी इस बारे में कैबिनेट मंत्री व दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बुधवार को जानकारी दी। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया-इस परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण तो होगा ही, साथ ही साथ ही इस क्षेत्र में आवागमन करने वाले पूरे आगरा के समस्त नागरिकों को सुविधा भी मिलेगी। एक ओर जहां यह विकास मार्ग इंटीग्रेटेड सुविधाओं से युक्त होगा वहीं कार्यदायी संस्था पर इसके रखरखाव की भी जिम्मेदारी होगी। यह विकास को आधुनिकतम स्वरूप प्रदान करेगा, जो भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई है। इन सुविधाओं से युक्त होगी रोड 1. आरसीसी व्हाइट टैपिंग RCC White Topping तकनीक से सड़क निर्माण : यह सड़क सामान्य डामर से नहीं, बल्कि उच्च गुणवत्ता की सीमेंट कंक्रीट (RCC White Topping) तकनीक से बनाई जाएगी। इस तकनीक से बनी सड़कें लंबे समय तक चलती हैं। 2. भविष्य की सुरक्षा हेतु यूटिलिटी डक्ट Utility Duct: सड़क के किनारे यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया जाएगा ताकि भविष्य में फोन, इंटरनेट, गैस या अन्य केबल बिछाने के लिए सड़क को बार-बार न खोदना पड़े। इससे सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी। 3. सीवर लाइन कनेक्टिविटी: इस प्रक्रिया के निर्माण कार्य में सड़क निर्माण के साथ ही सीवर लाइन एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। जिससे बार बार सड़क खुदाई से बचा जायेगा। 4. आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग एवं हरियाली पूरी सड़क पर एलइडी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित रहेगा। साथ ही बीच डिवाइडर पर हरियाली और वृक्षारोपण से सौंदर्याकरण तो होगा ही साथ में पर्यावरणीय संतुलन भी सुनिश्चित किया जाएगा। 5. फुटपाथ एवं पार्किंग की व्यवस्था पैदल चलने वालों के लिए चौड़े, सुरक्षित फुटपाथ और वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था इसी परियोजना का हिस्सा होगी। जिससे पैदल चलने वालों की सुरक्षा और ट्रेफिक जाम से निजात मिलेगी। 6. 5 वर्ष की रखरखाव गारंटी (Maintenance Guarantee): निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात ठेकेदार द्वारा इस सड़क की अगले 5 वर्षों तक पूर्ण रखरखाव की गारंटी ली जायेगी। जो यह सुनिश्चित करेगा कि सड़क की गुणवत्ता बरकरार रहे और नागरिकों को बार-बार परेशानियों का सामना न करना पडे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पोस्टर वार पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की चेतावनी:बोले- जवाब दिया तो BJP वालों का घर से निकलना मुश्किल होगा
    Next Article
    नोएडा में गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत:एग्जाम खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, गहरे पानी में डूबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment