Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पोस्टर वार पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की चेतावनी:बोले- जवाब दिया तो BJP वालों का घर से निकलना मुश्किल होगा

    7 hours ago

    1

    0

    संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क लखनऊ में 'धुरंधर' फिल्म के नाम पर लगाए गए विवादित पोस्टरों को लेकर आक्रोशित हो गए हैं। इन पोस्टरों में अखिलेश यादव के शासनकाल को 'ल्यारी राज' के रूप में दर्शाया गया है। सांसद बर्क ने इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। बुधवार को संभल के थाना नखासा क्षेत्र स्थित दीपा सराय के बर्क मंजिल आवास पर उन्होंने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इन पोस्टरों के जरिए अखिलेश यादव की छवि खराब करने और युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद बर्क ने चेतावनी दी कि यदि सपा ने भी इसी अंदाज में जवाब देना शुरू किया, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी नेता की छवि खराब करने का अधिकार नहीं है और ऐसे पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने समाज में भाईचारा बिगाड़ने वाली ऐसी हरकतों को रोकने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। सांसद बर्क ने आगे कहा कि समाजवादियों के पास भाजपा वालों की ऐसी कई बातें हैं, जिनका जवाब देने पर उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि सपा की तरफ से आगे क्या कदम उठाया जाएगा, इस पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। राजधानी लखनऊ के कई बड़े चौराहों और खासकर मुख्यमंत्री आवास के आसपास ऐसे पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं जिनमें एक तरफ सपा शासन को ल्यारी राज बताकर कटाक्ष किया गया तो दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ को धुरंधर बताकर मौजूदा सरकार की सख्ती को दिखाने की कोशिश की गई है इस पोस्टर अभियान को Youth Against Mafia के नाम से चलाया जा रहा है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली जैसे दंगों का जिक्र कर सपा को निशाने पर लिया गया और योगी सरकार के माफिया के खिलाफ हुई कार्रवाई को प्रमुखता से दिखाया। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, मुकीम काला जैसे कुख्यात नामों के साथ उनके अंत से जुड़ी खबरों की कटिंग्स लगाकर सख्त शासन का संदेश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में बूथों पर गूंजेगी संविधान की प्रस्तावना:घर-घर पहुंचेंगे बाबा साहब के विचार,अम्बेडकर जयंती पर 13 से 17 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम
    Next Article
    55 करोड़ से संवरेगी सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट रोड:पूरी योजना पर खर्च होंगे 87 करोड़ रुपये, यूटिलिटी डक्ट बनने बनाई जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment