Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    55 रुपये की उधारी पर खूनी संघर्ष:बाराबंकी में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल, एक गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के घूरेपुर गांव में महज 55 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि होली के दिन जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बनीकोडर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया। घूरेपुर निवासी रामफेर वर्मा पुत्र पुत्तीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के विकास पुत्र रामकेवल उनकी दुकान से कुछ सामान उधार ले गए थे। बुधवार दोपहर करीब दो बजे विकास अपने पिता रामकेवल और अन्य साथियों के साथ कथित तौर पर शराब के नशे में उनकी दुकान पर पहुंचे। रामफेर के अनुसार, जब उन्होंने उधार के पैसों का भुगतान मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे रामफेर के पिता पुत्तीलाल और भाई राजेश व विपिन को भी हमलावरों ने पीट दिया। आरोप है कि इस दौरान दुकान के पास खड़ी कार, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और सोलर पैनल में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट में राजेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि विपिन और पुत्तीलाल को भी चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के रामकेवल पुत्र दुलारे ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनका बेटा विकास पेट्रोल डलवाने रामफेर की दुकान पर गया था, जहां पैसों के विवाद में रामफेर और उनके साथियों ने उसे कमरे में बंद कर जातिसूचक गालियां दीं और लाठी-डंडों से पीटा। रामकेवल के अनुसार, सूचना मिलने पर जब वह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में रामसनेहीघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में जमीन विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला, VIDEO:तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हापुड़ में तेज रफ्तार कार बाइक से टकराई:डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसी, बाइक सवार घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment