Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    55 साल बाद पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर की बड़ी गलती, एक्शन में भारत!

    2 hours ago

    1

    0

    55 साल बाद पाकिस्तान एक बार फिर अपनी पुरानी गलती दोहराने का दुस्साहस करता हुआ दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा और इस बार चीन के साथ मिलकर उसने एक ऐसा दांव खेला है जिससे कई एक्सपर्ट्स उसकी सबसे बड़ी रणनीतिक भूल भी बता रहे हैं। 1971 की जंग में बंगाल की खाड़ी पाकिस्तान के लिए कब्रगाह साबित हुई थी। भारतीय नौसेना ने ऐसा प्रहार किया कि पाकिस्तान की समुद्री ताकत बहुत बुरी तरह से बिखर गई। उसे दशकों तक उस इलाके से दूर रहना पड़ा। लेकिन अब 55 साल बाद पाकिस्तान फिर उसी बंगाल की खाड़ी में लौटने की तैयारी कर रहा है।इसे भी पढ़ें: भारत से डरा मुनीर, अब तुर्की से मंगाए ये हथियार, अमेरिका भी हैरान! चीन से मिली नई हैंगोर क्लास पनडुब्बी के दम पर पाकिस्तान भारत को आंख दिखाने की कोशिश कर रहा है। सपने देख रहा है। लेकिन क्या पाकिस्तान इतिहास भूल चुका है? बता दें कि पाकिस्तान को हाल ही में चीन से अपनी पहली हैंगोर क्लास पनडुपी मिली है जो कराची पहुंच चुकी है। इसके बाद पाकिस्तानी नौसेना के जो वरिष्ठ अधिकारी हैं यह खुलकर यह दावा कर रहे हैं कि यह पनडुब्बी भविष्य में बंगाल की खाड़ी तक उसकी सैन्य पहुंच बढ़ा सकती है। अब यहां सबसे बड़ा सवाल उठता है पाकिस्तान को अचानक बंगाल की खाड़ी में लौटने की जरूरत क्यों पड़ गई? क्योंकि 1971 की हार के बाद पाकिस्तान की नौसेना लगभग पूरी तरह अरब सागर तक सीमित हो गई थी। लेकिन अब इस्लामाबाद सिर्फ अपनी समुद्री सीमा की रक्षा नहीं बल्कि हिंद महासागर के पूर्वी हिस्से में भी रणनीतिक मौजूदगी अपनी बनाना चाहता है।इसे भी पढ़ें: भारत से डरा मुनीर, अब तुर्की से मंगाए ये हथियार, अमेरिका भी हैरान!सपने देख रहा है उसके और यहीं से शुरू होती है चीन की एंट्री। पाकिस्तान सिर्फ एक नहीं बल्कि आठ हैंगोर क्लास पनडुपियां शामिल करने की प्लानिंग कर रहा है। इस योजना पर काम कर रहा है। यह सभी पनडुपियां चीन की मदद से तैयार की जा रही है और पाकिस्तान इन्हें अपनी नौसेना का भविष्य बता रहा है। लेकिन आखिर यह हैंगोर क्लास इतनी खास क्यों है? क्यों चर्चा है इसकी? दरअसल आपको बता दें कि इसकी सबसे बड़ी ताकत है एआईपी यानी एयर इंडिपेंडेंट प्रोपुलेशन तकनीक। आसान भाषा में समझे तो यह तकनीक पनडुब्बी को लंबे समय तक समुद्र के भीतर छिपे रहने की क्षमता देती है। यानी दुश्मन के लिए उसे ढूंढना पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन रुकिए। पाकिस्तान जिस पनडुब्बी को गेम चेंजर बता रहा है उसका जवाब भारत के पास ऐसा है जिसके बारे में पाकिस्तान शायद बात भी नहीं करना चाहता। पिछले कुछ समय में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में तेजी से सुधार देखने को मिला। दोनों देशों के बीच रक्षा संपर्क बड़े हैं, व्यापार बढ़ा है और सैन्य सहयोग को लेकर भी बातचीत काफी तेज है।इसे भी पढ़ें: Modi-Trump Meeting पर Pakistan में गजब रिएक्शन, Islamabad Lahore Karachi में जो कुछ हुआ वो देखने लायक था यही वजह है कि पाकिस्तान की बंगाल की खाड़ी में बढ़ती दिलचस्पी को सिर्फ एक पनडुपी की कहानी के तौर पर नहीं माना जा रहा है। देखा जा रहा है। कई डिफेंस एक्सपर्ट्स यह मानते हैं कि अगर भविष्य में पाकिस्तान को चीन का लगातार तकनीकी सहयोग और क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर सामरिक समन्वय मिलता है तो बंगाल की खाड़ी में उसकी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उसकी एक्टिविटीज़ बढ़ सकती हैं। लेकिन क्या इससे भारत की मुश्किलें बढ़ जाएंगी?यहीं पर पूरी तस्वीर बदल जाती है क्योंकि जिस क्षेत्र में पाकिस्तान वापसी का सपना देख रहा है वह भारत का सबसे मजबूत समुद्री इलाका माना जाता है। भारत के पास सिर्फ एक नहीं बल्कि कई स्तर की समुद्री ताकत मौजूद है। भारतीय नौसेना के पास दो विमान वाहक पोत हैं। परमाणु पनडुपियां हैं। अत्याधुनिक विध्वंसक युद्धपोत है और लंबी दूरी तक निगरानी करने वाले समुद्री गश्ती विमान है। अगर पनडुब्बी की ताकत की बात करें तो भारत के पास पाकिस्तान की नई हैंगोर क्लास के मुकाबले कहीं ज्यादा उन्नत क्षमताएं मौजूद है। भारतीय नौसेना के बेड़े में परमाणु शक्ति से लेस आईएएस अरिहंत और आईएएस अरिघात जैसी पनडुब्बीयां पहले से ही हैं जो महीनों तक समुद्र के भीतर रह सकती है। इसके अलावा भारत के पास कलवरी क्लास की आधुनिक स्कर्पियन पनडुपियां भी है जिन्हें हिंद महासागर में बेहद खतरनाक माना जाता है। पाकिस्तान तो बहुत पीछे है। इतना ही नहीं भारत की पी8i निगरानी विमान एमए 60R एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर और अंडमान निकोबार की रणनीतिक स्थिति मिलाकर किसी भी संदिग्ध पनडुपी की गतिविधि पर नजर रखने की क्षमता को और भी ज्यादा मजबूत बनाते हैं। यही नहीं भारत के पास आधुनिक एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर उन्नत सोनार सिस्टम और समुद्र के भीतर दुश्मन पनडुब्बियों को ट्रैक करने की मजबूत क्षमता पहले से ही है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 फीट समुंदर के ऊपर ईरानी बाज, कुवैत में बिछाई US सैनिकों की लाश
    Next Article
    शांति समझौते के 24 घंटे के भीतर Lebanon लहूलुहान! इज़राइली हमलों में 16 मौतें, US-Iran 'ऐतिहासिक डील' पर मंडराया संकट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment