Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवार परामर्श केंद्र में समझौता, आठ माह पुराना विवाद सुलझा:टूटते रिश्ते को मिली नई शुरुआत, पति-पत्नी साथ रहने को राजी

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के परिवार परामर्श केंद्र में एक वैवाहिक विवाद का सफल निस्तारण किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित बैठक में कुल 38 मामलों पर सुनवाई हुई, जिनमें से एक दंपति आठ माह बाद फिर साथ रहने को राजी हुए। करहल क्षेत्र निवासी राजकुमारी का विवाह वर्ष 2016 में फिरोजाबाद जनपद के हरविंदर के साथ हुआ था। आपसी मतभेदों के कारण यह दंपति पिछले करीब आठ माह से अलग रह रहा था। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को अलग-अलग तिथियों पर बुलाकर विस्तार से बातचीत की गई। काउंसलरों ने पति-पत्नी और उनके परिजनों से बातचीत कर विवाद की जड़ समझने का प्रयास किया। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के प्रति अपनी शिकायतें रखीं। पति पक्ष की ओर से पत्नी के बिना बताए मायके चले जाने और आपसी विवाद की बातें सामने आईं, जबकि वैवाहिक जीवन में उत्पन्न तनाव को लेकर भी चर्चा हुई। विवाद न करने का भरोसा दिलाया काउंसलिंग के दौरान पति ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए भविष्य में किसी प्रकार की मारपीट या विवाद न करने का भरोसा दिलाया। परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को रिश्तों की अहमियत समझाई और आपसी संवाद बनाए रखने की सलाह दी। कई दौर की समझाइश के बाद पति-पत्नी ने अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर फिर से साथ रहने की सहमति दे दी। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से दंपति को उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाओं के साथ केंद्र से विदा किया गया। परिवार परामर्श केंद्र से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई से पहले आपसी संवाद और समझौते के प्रयास कई बार परिवारों को टूटने से बचा लेते हैं। इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र हेमलता सिंह सहित काउंसलर रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मंजुषा चौहान, ज्योति मैसी, मनोरमा सिंह, मनोरमा दास, आराधना गुप्ता और ममता मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सपा के सांसद ही नहीं, विधायक भी पार्टी से नाराज':विधायक राकेश सिंह बोले- सभी सही समय का इंतजार कर रहे, सपा सनातन का अपमान करा रही
    Next Article
    झांसी में दादी की मौत, पोते ने रुकवाया अंतिम संस्कार:बोला- मेरी बहन और पापा ने मार डाला, चेहरे को कीड़े खा गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment