Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    55.57 करोड़ के घोटाले से जुड़ रहे हमले के तार:रिटायर्ड कर्नल ने द सैनिक सहकारी आवास समिति लिमिटेड में गबन का किया था पर्दाफाश

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ की डिफेंस कालोनी में रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह पर हुए जानलेवा हमले के तार द सैनिक सहकारी आवास समिति लिमिटेड में हुए 55.57 करोड़ रुपये के आर्थिक घोटाले से जुड़ रहे हैं। उस घोटाले में शामिल प्रमुख चार लोगों के नाम FiR में भी खोले गए हैं, जिनकी भूमिका की जांच गंगानगर थाना पुलिस ने शुरु कर दी है। पहले एक नजर पूरे मामले पर द सैनिक सहकारी आवास समिति लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन व रिटायर्ड कर्नल बुधवार सुबह मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले। कुछ देर बाद ही कार में सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। सड़क पर गिराकर उन पर हथौड़े से वार करने शुरु कर दिए, जिसमें वह घायल हो गए। हिम्मत दिखाकर उन्होंने हथौड़ा छीन लिया, जिसके बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस और सेना ने शुरु की जांच रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमले की भनक लगते ही ना केवल पुलिस बल्कि सेना पुलिस भी एक्टिव हो गई। उन्होंने रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह से पूरा घटनाक्रम जाना और हमलावरों की तलाश शुरु कर दी। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। समिति में गड़बड़ी का हुआ खुलासा दैनिक भास्कर ने वारदात के बाद रिटायर्ड कर्नल 81 वर्षीय सुरेंद्र पाल सिंह से मुलाकात की और पूरी वारदात की तह तक जाने का प्रयास किया। सुरेंद्र पाल सिंह ने जो बताया, वह बेहद चौकाने वाला था। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व उनके द्वारा समिति में लाखों रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई थी, जिसमें रिकवरी के आदेश हुए हैं। उसी की खुन्नस में यह हमला किया गया है। अब जानिए क्या था वह घोटाला सुरेंद्र पाल सिंह बताते हैं कि समिति अगर कोई बिक्री करती है तो उस बिक्री के प्रोफिट का 10 प्रतिशत सोसाइटी फंड में जमा होता है। वर्ष 2019 में उनके एक रिश्तेदार ने डिफेंस कालोनी में 200 गज का मकान क्रय किया और 10 प्रतिशत के हिसाब से 7.85 लाख रुपये जमा करा दिए। इसी दौरान पता चला कि उनके बाद 400 गज का 2.25 लाख रुपया और 800 गज का लगभग 8 लाख रुपये जमा कराया गया है। एडीजी से मामले की शिकायत रिटायर्ड कर्नल ने बताया कि इस घोटाले की पुष्टि करने के बाद उन्होंने तत्कालीन एडीजी जोन राजीव सभरवाल से शिकायत की। उन्होंने जांच कराई, जिसमें आरोप साबित हो गए। इसके बाद पुलिस ने जांच रिपोर्ट रजिस्ट्रार को सौंप दी। रजिस्ट्रार ने एसीएम से जांच कराई, जिसमें 6 प्रोपर्टी की बिक्री में 39 लाख रुपये की गड़बड़ी निकलकर सामने आ गई। जांच दर जांच बढ़ती गई गड़बड़ी 39 लाख की गड़बड़ी से जुड़ी रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई। आरोपियों ने खुद पर लगे आरोप खारिज कर दिए तो वहां से तीन सदस्यी कमेटी गठित कर दी गई, जिसमें एसीएम के अलावा एक एडीएम और एक आवास अधिकारी शामिल रहे। सुरेंद्र पाल सिंह बताते हैं कि जैसे ही जांच शुरु हुई, उन्होंने ऐसी 16 प्रोपर्टी से जुड़ा रिकार्ड तीन सदस्यी कमेटी को सौंप दिया, जिसमें 2.17 करोड़ रुपये की गड़बड़ी दिखाई गई थी। रिकवरी के कर दिए आदेश गड़बड़ी बढ़ने के बाद मामला फिर लखनऊ में बैठे रजिस्ट्रार तक पहुंच गया। रजिस्ट्रार ने अंडर सेक्शन 64 यूपी कॉपरेटिव एक्ट के अनुसार कमेटी को क्रास एग्जामिन कराया। इस बार जांच में घपला 2.17 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 5.57 करोड़ का अनुमान दर्शाया गया, जिसकी रिपोर्ट मिलते ही रजिस्ट्रार ने संबंधित लोगों से रिकवरी के आदेश जारी कर दिए। 9 लोगों पर लगाई गई पाबंदी सुरेंद्र पाल सिंह बताते हैं कि यह घपला वर्ष 2019 से वर्ष 2021 के बीच हुआ। तब महेंद्र सिंह, रण सिंह तोमर, सलमान खान और अभिनव त्यागी समेत 9 लोग समिति का हिस्सा थे। रजिस्ट्रार ने आदेश जारी कर दिया कि यह 9 लोग आगामी छह वर्ष तक किसी समिति का हिस्सा नहीं बनेंगे। अगर कोई है तो उसको भी हटा दिया जाएगा। गवाही पर टिकी है कार्रवाई रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह बताते हैं कि इस मामले में अंतिम गवाही मई में होनी है। उनकी गवाही के बाद कार्रवाई तय हो जाएगी। वह गवाही ना दे पाएं, इसलिए उन पर हमला किया गया है। बदमाशों ने जान से मारने का पूरा प्रयास किया लेकिन वह वाकिंग स्टिक से खुद को बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MMMUT की छात्राओं ने वॉर्डन पर लगाया आरोप:बोलीं- मेरी दोस्त कपड़े चेंज कर रही थी, वो अंदर घुस गए, DM बोले- मामले की जांच होगी
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ट्रैक्टर नहर में पलटा, ड्राइवर की दबकर मौत; छात्रा से रेप का आरोपी कॉन्स्टेबल अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment