Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, हुई सजा:टॉफी बहाने ले गया था युवक, आगरा कोर्ट ने आरोपी को 20 साल का सुनाया कारावास

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में युवक को बीस साल की सजा सुनाई गई है। शाम को घर के बाहर खेलते समय युवक टॉफी दिलाने के बहाने खाली दुकान में ले गया और हैवानियत दिखाई, चेहरे पर दांत के निशान देख मां ने पूछा तो बच्ची ने सब कुछ बता दिया। पिता की तहरीर पर जगनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा था। अपर जिला जज 29 दिनेश कुमार चैरसिया साक्ष्य के आधार पर फैसला सुनाया है। घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने युवक खाली दुकान में ले गया, दुकान के अंदर बच्ची के साथ हैवानियत दिखाई, बच्ची रोती हुई घर पहुंची, चेहरे पर दांत के निशान देख मां समझ गई कि लड़की के साथ कोई बड़ी घटना हुई है। पूछने पर बच्ची ने सब कुछ बता दिया, पिता बच्ची को लेकर जगनेर थाने पहुंचे और तहरीर दी, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा गांव के ही रहने वाले संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया था। घटना 11 मई 2021 की बताई गई है, आरोपी संजय उसी समय से जेल की चारदीवारी में निरुद्ध है, मामला अपर जिला जज 29 की कोर्ट में विचाराधीन था, इस प्रकरण में अभियोजन की तरफ से पीड़िता समेत सात लोगों की कोर्ट में गबाही कराई गई। इसमें बच्ची और उसकी मां की गवाही अहम रही, कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट, गवाही और विशेष अभियोजन अधिकारी माधव शर्मा के तर्क पर आरोपी संजय को 20 साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुमार्ना लगाया है। विशेष अभियोजन अधिकारी माधव शर्मा का कहना है कि मासूम बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसको लेकर कोर्ट भी गंभीर है, ऐसे हैवानों को सजा सुनाई जा रही है, जगनेर क्षेत्र के गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर सजा सुनाई है, इस तरह कार्रवाई होने से बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर डीएम ने गौशालाओं के लिए दिए निर्देश:भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी छिड़काव के लिए कहा, CCTV अनिवार्य
    Next Article
    आजमगढ़ में 12 डिग्री नीचे आया तापमान:2 दिन बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में हुआ परिवर्तन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment