Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Commercial LPG Price Hike पर सियासी भूचाल, Rahul-Akhilesh ने Modi Govt पर बोला तीखा हमला

    4 hours from now

    2

    0

    देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई अचानक बढ़ोतरी ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे जनता की जेब पर बोझ बताया है। कांग्रेस ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई बेकाबू होती जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका लगेगा।राहुल गांधी ने क्या कहा?राहुल गांधी ने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि कमर्शियल गैस महंगी होने से छोटे दुकानदारों, ढाबा चलाने वालों, हलवाई और बेकरी जैसे कारोबारों पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब इन व्यापारियों का खर्च बढ़ेगा, तो इसका सीधा असर आम जनता के खाने की थाली पर होगा। राहुल गांधी ने यह भी आशंका जताई कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इसी तरह की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। कह दिया था - चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी।आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी - सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इज़ाफ़ा।चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई - हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और…— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 1, 2026 इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों छिनी गई Harbhajan Singh की Security? हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा सवालअखिलेश यादव ने क्या कहा?समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी तीखा तंज कसते हुए कहा कि महंगाई सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी की सच्चाई है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद बाजार जाकर सामान नहीं खरीदते, उन्हें आम आदमी की तकलीफ समझ नहीं आती। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार को बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी पर संसद में गंभीर चर्चा करनी चाहिए और इस जनविरोधी कदम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाना चाहिए। सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहाँ जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते। 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे…— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 1, 2026  इसे भी पढ़ें: महाकाल की नगरी Ujjain में खुदाई के दौरान मिला विशालकाय शिवलिंग, हो सकता है 1000 साल पुराना!जनता और छोटे कारोबारियों की बढ़ी चिंताविपक्ष का मानना है कि लगातार बढ़ती कीमतें मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ रही हैं। रसोई का बजट बिगड़ने से हर घर में चिंता का माहौल है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई विस्तृत सफाई नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से विपक्ष एकजुट होकर सवाल उठा रहा है, उससे आने वाले दिनों में यह राजनीतिक मुद्दा और बड़ा रूप ले सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेसवे पर अब 15 दिनों तक कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा, UP सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया तोहफा
    Next Article
    MP के क्रूज हादसे में अब तक 9 शव मिले:जबलपुर में 4 साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली मां; 3 बच्चे समेत 4 लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment