Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाकाल की नगरी Ujjain में खुदाई के दौरान मिला विशालकाय शिवलिंग, हो सकता है 1000 साल पुराना!

    3 hours from now

    2

    0

    मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर के पास खुदाई के दौरान एक विशाल और प्राचीन शिवलिंग मिला है। यह खोज उस समय हुई जब साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियों के लिए मंदिर के विस्तार का काम किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे जब मशीन से जमीन समतल की जा रही थी, तभी मिट्टी के नीचे यह शिवलिंग दिखाई दिया।भक्तों की उमड़ी भीड़जैसे ही जमीन से शिवलिंग निकलने की खबर फैली, पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया। मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। फिलहाल खुदाई का काम रोक दिया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अद्भुत शिवलिंग के दर्शन करने के लिए वहां जमा हो रहे हैं। कई लोग इसे भगवान महाकाल का शुभ संकेत मान रहे हैं। #WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: During the ongoing construction for Simhastha 2028, a large Shivalinga was discovered while excavating near the Mahakaleshwar Temple complex in Ujjain The discovery was made while heavy machinery was clearing land for the temple's expansion… pic.twitter.com/1avcIJGPnD— ANI (@ANI) May 1, 2026 इसे भी पढ़ें: विवादित बयान पर Rahul Gandhi को Allahabad High Court से मिली राहत, FIR दर्ज करने की याचिका खारिजएक हजार साल पुराना हो सकता है इतिहासपुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह शिवलिंग करीब एक हजार साल पुराना 'परमारकालीन' (राजा भोज के समय का) लग रहा है। इंजीनियरों का मानना है कि वहां नंदी और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी मिल सकती हैं। इससे पहले मई 2020 में भी इसी तरह की खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां मिली थीं। अब पुरातत्व विभाग इस शिवलिंग की पूरी सफाई और जांच करेगा ताकि इसके सही समय और ऐतिहासिक महत्व का पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आखिर क्यों छिनी गई Harbhajan Singh की Security? हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा सवाल
    Next Article
    भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: EVM में गड़बड़ी के दावों पर चुनाव आयोग का पलटवार, ममता के आरोपों को किया खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment