Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 28 वर्षीय मौसा गिरफ्तार:शाहजहांपुर में शादी में आई बच्ची से शराब के नशे में की गलत हरकत

    13 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उसके मौसा रक्षपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली है और आरोपी उसका मौसा है। यह घटना खुदागंज थाना क्षेत्र में हुई, जहां पीड़िता अपने परिवार के साथ मौसा रक्षपाल के भाई की शादी में शामिल होने आई थी। शादी सोमवार को थी और रविवार रात को घर में दावत चल रही थी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी दावत के दौरान बच्ची घर के अंदर चली गई। वहां पहले से शराब के नशे में धुत रक्षपाल मौजूद था। उसने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह वहां से छूटकर अपनी मां के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बच्ची के खून निकल रहा था। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इसके बाद आरोपी रक्षपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी और उसे होश नहीं था कि उसने क्या किया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसे सोमवार शाम को जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपराजिता सिनसिनवार बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनीं:डॉ. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद डीएम नियुक्त किया गया
    Next Article
    राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम राजधानी पहुंची:22 को इकाना में IPL मैच, ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे वैभव सूर्यवंशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment