Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा हाईवे पर रोडवेज बस डंपर से टकराई:हादसे में 20 यात्री घायल, इलाज के बाद सभी को किया डिस्चार्ज

    2 hours ago

    2

    0

    मथुरा के जैंत क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कई यात्री घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 11:30 बजे आम्रपाली के सामने स्थित शिवा ढाबा के पास हुआ। यूपी रोडवेज की एक बस सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस सेवा की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यह बस दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी और इसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि अधिकांश यात्री हरियाणा के रहने वाले हैं। घायलों में सीता देवी (आदर्श नगर, बल्लभगढ़), नरेंद्र और कमलेश (नगला एन्क्लेव, फरीदाबाद), पूजा (फरीदाबाद), अभिषेक (इबौरा, शाहजहांपुर), ज्योति (नगला मधुबन, मैनपुरी), नेहा (फरीदाबाद) और इच्छा (मलिंगा रोड, बल्लभगढ़) शामिल हैं। इनमें से कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस चालक को नींद की झपकी आना सामने आया है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज अभी जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम नगरी को 52 बैरियर से मिली आजादी:रामपथ के 150 मीटर पर जाम खत्म करने की तैयारी, भीड़ के हिसाब से बनेगा A-B प्लान
    Next Article
    इटावा में भाजपा उपाध्यक्ष से 50 हजार की रंगदारी मांगी:खुद को पत्रकार बताने वाले पर धमकी देकर वसूली का केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment