Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 दिन में उखड़ गया ‘गड्ढा-मुक्त’ दावा!:मुजफ्फरनगर की जौली रोड बनी हादसों की सड़क, सीएम दौरे से पहले गड्ढों में डाले पत्थर हुए गायब

    16 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में जौली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सरकारी दावों की पोल खुल गई है। भंडूर पुलिस चौकी से बिलासपुर कट बाईपास और कूकड़ा राजवाहे तक करीब 8 किलोमीटर लंबी यह सड़क महज 6 दिन में ही फिर से गड्ढों से भर गई है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गड्ढे भरने का दावा किया गया था, लेकिन अब सड़क दोबारा खतरनाक स्थिति में है। इस 8 किलोमीटर लंबे मार्ग पर लगभग 80 गड्ढे मौजूद हैं। ये गड्ढे अब राहगीरों, मालवाहक वाहनों और स्थानीय उद्योगों के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। सड़क की इस बदहाली से यह सवाल उठ रहा है कि क्या गड्ढे वास्तव में भरे गए थे या केवल औपचारिकता पूरी की गई थी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से एक दिन पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) ने आनन-फानन में गड्ढों में केवल पत्थर डलवा दिए थे। आरोप है कि इन पत्थरों को न तो रोड रोलर से सेट किया गया और न ही तारकोल डालकर स्थायी मरम्मत की गई। परिणामस्वरूप, कुछ ही दिनों में पत्थर गायब हो गए और सड़क फिर से खराब हो गई। कृष्णांचल पेपर मिल के प्रबंधक मनीष भाटिया ने बताया कि इस संबंध में मौखिक और लिखित दोनों स्तर पर शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मालवाहक गाड़ियों और कर्मचारियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जौली रोड की यह स्थिति अब केवल एक स्थानीय समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह औद्योगिक आवाजाही और सार्वजनिक सुरक्षा का एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। उद्यमियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर गड्ढे भरने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया है। इस स्थिति को देखते हुए यह सवाल उठता है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई करेगा, या जौली रोड की बदहाली इसी तरह जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से सोमनाथ के लिए आस्था की विशेष यात्रा आज:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को करेंगे रवाना, प्रदेश भर से 1008 यात्रीयों को भेज रही सरकार
    Next Article
    'आधी आबादी का अधिकार रोका क्यों-जवाब दो':लखनऊ में विपक्षी नेताओं के खिलाफ होर्डिंग लगाई गई, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जताया नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment