Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया: मकान विवाद में हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद किए, आगे की जांच जारी

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया जिले की बरहज पुलिस ने हत्या के एक मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवकुमार (45) पुत्र हरिप्रसाद यादव, शेषनाथ (33) पुत्र बाबूलाल, राजेश यादव (36) पुत्र बाबूलाल और विनीत यादव (22) पुत्र बाबूलाल शामिल हैं। ये सभी करौदी गांव, थाना बरहज, जनपद देवरिया के निवासी हैं। पुलिस ने इन्हें 19 अप्रैल को ब्रह्मचारी तिराहा के पास से पकड़ा। यह मामला बरहज थाना क्षेत्र के करौंदी गांव का है। यहां जयराम और राजकुमार के बीच मकान निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष आपस में पट्टीदार बताए जाते हैं। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान राजकुमार पक्ष के लोगों ने जयराम के पिता मवाजा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मवाजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद मृतक के पुत्र जयराम की तहरीर पर थाना बरहज में संबंधित धाराओं (103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाते हुए चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार डंडे भी बरामद किए गए हैं। बरहज के थानेदार विशाल उपाध्याय ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में शादी के नाम पर 1.08 लाख की ठगी:दुल्हन समेत गिरोह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
    Next Article
    अंबेडकरनगर में स्कूलों का समय बदला:भीषण गर्मी के कारण सुबह 7 से 11:30 बजे तक खुलेंगे विद्यालय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment