Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़:पीड़ित ने लगाया धर्म परिवर्तन रैकेट चलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर अनुसूचित जाति की युवतियों को निशाना बनाकर धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मतांतरण के आरोपों से इनकार किया है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, दरियाबाद के न्यामतपुर गांव निवासी राम नारायण कोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल 2026 की रात वह अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इस दौरान उनकी बहू रीना देवी घर पर अकेली थीं। आरोप है कि तभी गांव का जमाल उनके घर में कूदकर घुस आया। शोर सुनकर राम नारायण के बड़े भाई का बेटा आलोक कुमार मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद जमाल ने शोर मचाया, जिस पर उसका भाई फुरकान, रिश्तेदार रियाज, सलीम और इमरान उर्फ करिया सहित अन्य लोग एकजुट होकर घर में घुस आए। सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और घर में तोड़फोड़ भी की। पीड़ित राम नारायण ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग लंबे समय से अनुसूचित जाति की हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े हैं। घटना की सूचना 19 अप्रैल को पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरियाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मारपीट और तोड़फोड़ का पाया गया है। धर्म परिवर्तन के आरोपों की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साथ जन्मी-दुनिया से रुखसत भी साथ:कानपुर में मां ने अकेले किया जुड़वां बेटियों का अंतिम संस्कार, आरोपी के पिता बोले-कोई लेना-देना नहीं
    Next Article
    फिरोजाबाद में शादी के नाम पर 1.08 लाख की ठगी:दुल्हन समेत गिरोह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment