Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    60 साल से अधिक महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त यात्रा:यूपी में प्रथम अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान

    16 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) को भुगतान के मद में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से प्रदेश की लाखों वरिष्ठ महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान सरकार ने योजना के प्रभावी संचालन के लिए रोडवेज निगम को 100 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है। इस राशि का उपयोग वरिष्ठ महिलाओं की निशुल्क यात्रा के एवज में रोडवेज को भुगतान करने के लिए किया जाएगा, जिससे योजना का संचालन सुचारु रूप से हो सके। धार्मिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी यात्राओं में मिलेगी राहत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस सुविधा से वरिष्ठ महिलाओं को धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए यात्रा करने में आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है, ताकि वे बिना आर्थिक चिंता के आवश्यक यात्राएं कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरोजनी नगर के जलभराव पर विधानसभा में उठा मुद्दा:विधायक राजेश्वर सिंह ने ड्रेनेज सिस्टम पर सरकार से जवाब मांगा
    Next Article
    ऑनर किलिंग में बुआ-फूफा की जमानत नहीं:हाईकोर्ट ने कहा- सच सामने लाने के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment