Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NH-9 पर चलती बस रुकवाकर परिचालक पर फायरिंग:बस ऑपरेटरों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई हुई हिंसक, 24 घंटे में दो गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ कोतवाली देहात इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर निजी बसों के संचालन को लेकर चल रही वर्चस्व की लड़ाई हिंसक हो गई। हापुड़ बाईपास पर स्कॉर्पियो और एक अन्य बस की मदद से यात्रियों से भरी एक बस को जबरन रुकवाकर बदमाशों ने उसके परिचालक पर फायरिंग कर दी थी। गोली से बचने के बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बुधवार शाम 4 बजे खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मेरठ के राधना निवासी परिचालक जैद ने पुलिस को बताया कि यह घटना 3 अगस्त को हुई, जब वह दिल्ली जा रही बस में सवार थे। NH-9 बाईपास पर बस रोकी गई और आरोपी बस में घुस गए। उन्होंने धमकी दी कि इस रूट पर केवल उनकी बसें चलेंगी। जब जैद ने इसका विरोध किया, तो उस पर फायरिंग की गई। गोली चूकने के बाद जैद और उसके साथी वजाहत की बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया आरोपियों ने जैद से यात्रियों के किराये के 5,800 रुपये, उसका पर्स और अन्य जरूरी दस्तावेज भी लूट लिए। इस घटना से बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। महिलाएं और बच्चे सहम गए, जबकि कई यात्री सीटों के नीचे छिप गए। वारदात के बाद घायल परिचालक बस लेकर सीधे हापुड़ देहात थाने पहुंचा। पुलिस ने जैद की शिकायत पर हत्या के प्रयास, लूट, फायरिंग और मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने ताहिर और अनवार नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों का आपराधिक इतिहास भी है। इस मामले में नामजद आरिफ और शाहरुख अभी फरार हैं। देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में युवक की मौत, बंगाली डॉक्टर का अस्पताल सील:पेट दर्द-बुखार के बाद भर्ती, गलत इलाज का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
    Next Article
    फर्रुखाबाद में झाड़ियों में मिला युवक का शव:31 जुलाई को गोवा से लौटा था, रास्ते से हुआ लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment