Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में झाड़ियों में मिला युवक का शव:31 जुलाई को गोवा से लौटा था, रास्ते से हुआ लापता

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर घटना के हर पहलू की पड़ताल में जुटी है। मृतक की पहचान कमालगंज नफीस (40) के रूप में हुई। परिजन कई दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि नफीस 10 जुलाई को अपने रिश्तेदार निजामुद्दीन के साथ गोवा मजदूरी करने गया था। काम रास न आने पर दोनों 31 जुलाई को ट्रेन से आगरा लौटे और वहां से बस द्वारा बेवर पहुंचे। 1 अगस्त को बेवर बस स्टैंड पर नफीस ने निजामुद्दीन से कहा कि वह शेविंग कराने जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो निजामुद्दीन ने उसके भाई गुड्डू को सूचना दी। परिजनों ने कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन का कहना है कि बेवर में नफीस का किसी से विवाद हुआ था। बताया गया कि बाद में उसे एक होमगार्ड टेंपो में बैठाकर नदी पार मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में छोड़कर लौट गया था। नफीस अपने पीछे पत्नी किस्मत तारा और तीन पुत्र उल्फत (13 वर्ष), नवीहार (11 वर्ष) तथा दिलजान (9 वर्ष) को छोड़ गया है। मदनपुर चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि बेवर चौराहे पर जिन दुकानदारों से विवाद की बात सामने आई है, उनसे पूछताछ की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से भी जानकारी ली जा रही है तथा घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NH-9 पर चलती बस रुकवाकर परिचालक पर फायरिंग:बस ऑपरेटरों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई हुई हिंसक, 24 घंटे में दो गिरफ्तार
    Next Article
    नोएडा में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 22 लाख:मनी लॉड्रिंग और मानव तस्करी का दिखाया गया डर, आरटीजीएस से पैसा किया ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment