Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:वाराणसी समेत 17 जनपदों में 9-10 मई को प्रवक्ता पद के लिए एग्जाम, 6 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड

    12 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रवक्ता (विज्ञापन संख्या-02/2022) के तहत 624 पदों के लिए लिखित परीक्षा 9 व 10 मई को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कुल 4,64,605 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे, जिसके लिए प्रदेश के 17 जनपदों में 319 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं वाराणसी में इसके लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोनों दिनों में प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक संचालित की जाएगी। यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं वाराणसी जनपदों में आयोजित होगी। आज से जान सकेंगे किस जिले में है सेंटर आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया है कि परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना 30 अप्रैल से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण दर्ज कर अपने परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जारी की जाने वाली अग्रिम सूचना प्रवेश पत्र नहीं होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र 06 मई से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है । बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU के प्रोफेसर को मिल रही धमकियां:उर्दू भाषा में मोबाईल पर भेजा आपत्तिजनक मैसेज, चिट्ठियों के जरिए डराया
    Next Article
    फरहत मसूद को हाईकोर्ट से राहत, सबा पर सुनवाई कल:सबा संग पति फरहत मसूद को किया घेरने का प्रयास, मुकदमे में फोर्नर एक्ट बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment