Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU के प्रोफेसर को मिल रही धमकियां:उर्दू भाषा में मोबाईल पर भेजा आपत्तिजनक मैसेज, चिट्ठियों के जरिए डराया

    14 hours ago

    2

    0

    दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के उर्दू डिपार्टमेंट के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को कई बार धमकियां मिली। कभी चिट्ठी के जरिए जान से मार देने को कहा गया तो कभी मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेज कर उन्हें परेशान किया गया। प्रोफेसर का आरोप है कि इस मामले में शिकायत दर्ज करवाने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी डॉ. कौश्तुभ से कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने सीओ गोरखनाथ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस जांच जुटी है। जानिए पूरा मामला... डॉ. महबूब हसन गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के संत हुसैन नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। वे डीडीयू में उर्दू डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। डॉ. महबूब ने बताया कि उनको बीते 16 मार्च की रात करीब 8:11 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से किसी ने उनके व्हाट्सएप पर उर्दू भाषा में आपत्तिजनक मैसेज आया। उसमें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। जिससे उनके आत्मसम्मान और व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंची है। मैसेज पढ़ कर उन्हें बहुत बुरा महसूस हुआ। वह बातें उनके दिमाग अभी तक नहीं निकल रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। ठोस कार्रवाई न होने का लगाया आरोप डॉ. महबूब का आरोप है कि इस मामले में उन्होंने 17 मार्च को थाना गुलरिहा में जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रोफेसर का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी उन्हें गुमनाम चिट्ठी के जरिए अपशब्द लिखकर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कौन और क्यों कर रहा है। मानसिक रूप परेशान हुए लगातार मिल रही धमकियों की वजह से उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इस मामले में उन्होंने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई। डॉ. हसन के मुताबिक एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने सीओ गोरखनाथ रवि सिंह को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर करने वाले जीतू सैनी का एनकाउंटर:सुबह 5 बजे मुठभेड़, गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, सिपाही भी घायल
    Next Article
    624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:वाराणसी समेत 17 जनपदों में 9-10 मई को प्रवक्ता पद के लिए एग्जाम, 6 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment