Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6500 में संपत्ति नामांतरण, पनकी से हटेगा कूड़े का पहाड़:नगर निगम कराएगा होली उत्सव, सड़कें होंगी रोशन...कार्यकारिणी की बैठक में हुए अहम फैसले

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर निगम मुख्यालय में शनिवार दोपहर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संपत्तियों के नामांतरण शुल्क में कटौती की गई है। अब महज 6500 रुपए में संपत्तियों का नामांतरण होगा। इसके अलावा पनकी कूड़ा प्लांट में लगे कूड़े के पहाड़, सड़कों को रोशन करने के लिए रोड लाइट व होली उत्सव का आयोजन करने समेत कई अहम फैसले हुए। कूड़े से बनेगी सीएनजी मेयर प्रमिला पांडेय ने बताया कि पनकी में जो कूड़े का अंबार लगा है, उसको खत्म करने पर फैसला हुआ है। सीयूजीएल ने प्रस्ताव दिया था कि यह हमको दे दिया जाए, इससे हम गैस बनाएंगे। प्रस्ताव नगर आयुक्त के पास से आया था। यह शहर के स्वास्थ्य का मामला है। जैसे एटूजेड और लाइट वाली कंपनी भाग गई ऐसा न हो। जो कास्ट आ रही है, उसका 10 प्रतिशत नगर निगम में जमा किया जाए तो उसको पास कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को बुलाकर बैठक करने को कहा गया है। कम दाम में होगा संपत्ति का नामांतरण वहीं, नामांतरण शुल्क घटाने को लेकर भी अहम फैसला हुआ है। मार्च महीने की एक तारीख से 6500 रुपए नामांतरण शुल्क जमा करके संपत्ति का नामांतरण करा सकते हैं। अभी तक यह शुल्क संपत्ति की कीमत का एक प्रतिशत था। मेयर ने कहा कि शहर की जनता को जो इसको जमा करने में दिक्कत हुई, उसके लिए मैं खेद प्रकट करती हूं। नामांतरण के नाम पर ज्यादा शुल्क दे चुके लोगों की शुल्क वापसी कर कहा कि उसको भी देखा जाएगा। शहर की सड़कें होंगी रोशन शहर की सड़कों को रोडों को रोशन करने के लिए पार्षदों के द्वारा रोड लाइट लगने के प्रस्ताव को भी पास किया गया है। चौराहों के नाम बदलने के प्रस्ताव पर कहा कि 20-25 हर कार्यकारिणी में आता है कि विवादित के अलावा सभी को पास है। नगर निगम कराएगा होली उत्सव कार्यकारिणी में फैसला हुआ कि नगर निगम एक बड़े होली उत्सव का आयोजन करेगा। इस उत्सव को साल 2026 की होली से ही मनाया जाएगा। संभावित है कि 10 मार्च को गंगा मेला के बाद इस आयोजन को किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, इसके अलावा कई हस्तियों को भी बुलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में निकली खाटू श्याम निशान यात्रा:झांकियों का जगह-जगह हुआ स्वागत, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े
    Next Article
    भदोही में संयुक्त किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन:विभिन्न मांगों पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment