Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6.70 करोड़ की सरकारी जमीन से कब्जा हटाया:लखनऊ नगर निगम ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

    3 hours ago

    2

    0

    नगर निगम लखनऊ ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 करोड़ 70 लाख रुपए मूल्य की जमीन को कब्जामुक्त कराया है। यह कार्रवाई बुधवार को ग्राम उत्तरधौना, तहसील सदर में विशेष अभियान के तहत की गई। नगर निगम की टीम ने चारागाह की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अधिकारियों के मुताबिक गाटा संख्या-01 की 9.912 हेक्टेयर भूमि चारागाह के रूप में दर्ज है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध प्लाटिंग, बाउंड्री वॉल निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। ये टीम भी मौके पर रही मौजूद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। अभियान का नेतृत्व नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार ने किया। उनके साथ राजस्व निरीक्षक प्रदीप गिरि, नगर निगम लेखपाल आलोक कुमार यादव तथा प्रवर्तन दल (ईटीएफ) की टीम भी मौजूद रही। जमीन की इतनी हैं मार्केट वैल्यू अभियान के दौरान लगभग 0.640 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि की वर्तमान बाजार कीमत करीब 6.70 करोड़ है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में रिकॉर्डतोड़ मतदान से कमल खिलेगा या दीदी फिर लौटेंगी? देखें
    Next Article
    हेड कॉन्स्टेबल ड्यूटी छोड़कर टॉयलेट गया, दरोगा ने रपट लिखी:बोला- मैंने तेरी पॉटी का ठेका नहीं ले रखा; संभल SP ने लाइन हाजिर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment