Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 मई 2026 को बुलंदशहर में बिजली कटौती होगी:11 केवी लाइन का होगा निर्माण, कई इलाके प्रभावित रहेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 7 मई 2026 (गुरुवार) को 11 केवी लाइन के निर्माण कार्य के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत नगरीय वितरण उपखंड-प्रथम, बुलंदशहर के सहायक अभियंता (तकनीकी) ने यह जानकारी दी है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र यमुनापुरम प्रथम से पोषित चांदपुर फीडर पर बत्रा हॉस्पिटल के पास 500 केवीए का नया संयोजन स्थापित किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 11 केवी लाइन का निर्माण किया जाएगा। सुरक्षा कारणों से चांदपुर फीडर की बिजली आपूर्ति 7 मई को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बंद रहेगी। इस बिजली कटौती से चांदपुर, नया गांव, विष्णुपुरम, नीलकंठ, सैनिक कॉलोनी, जीटी रोड, बर्फी देवी गेट और कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 3200 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें। विभाग ने इस कार्य में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में 6 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सम्मानित हुए:पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिला 'पर्यटन इन्फ्लुएंसर' का दर्जा, आईडी कार्ड दिया गया
    Next Article
    जालौन में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:जोल्हुपुर-हमीरपुर हाईवे पर युवक ने तोड़ा दम, पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment