Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शादी में शामिल होकर घर लौटा, बेटी ने लटकी बॉडी देखकर मचाया शोर

    1 hour ago

    2

    0

    इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के नगला ताड़ गांव में मंगलवार देर रात एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शराब का आदी बताया जा रहा है और घर में विवाद भी चलता रहता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक नगला ताड़ गांव निवासी दीपक पुत्र रघुवीर मंगलवार रात गांव में चल रहे एक शादी समारोह में शामिल हुआ था। डीजे पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने घर लौट आया। इसके कुछ ही देर बाद उसने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ समय बाद उसकी आठ साल की बेटी सौम्या घर पहुंची तो उसने अपने पिता को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार दीपक शराब के नशे का आदी था और अक्सर पत्नी से विवाद करता था। घटना से पहले भी उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी पत्नी सुरेखा अपने बड़े बेटे को लेकर मायके चली गई थी। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मृतक अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक की लहर है। थाना अध्यक्ष बसरेहर सौरभ सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार में यूपी के 4 आर्केस्ट्रा कलाकारों की मौत:3 का सिर धड़ से अलग; ब्रेकर पर झटका लगने पर लोडर से गिरे
    Next Article
    कुशीनगर में रोडवेज बस-ट्रक भिड़े, 2 की मौत:5 घायल,1 की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment