Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 साल की भतीजी की रेप के बाद हत्या:देवरिया में खेत में दरिंदगी, लाश नदी में फेंकी; पत्नी बोली- मौत की सजा मिले

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया में चाचा ने 7 साल की भतीजी की रेप के बाद हत्या कर दी। वो बच्ची को दुकान ले जाने के बहाने स्कूल से ले गया। वहां मासूम से दरिंदगी की। ब्लीडिंग और दर्द होने पर मासूम शोर मचाने लगी, तो गला दबाकर मार दिया और शव तालाब में फेंक दिया। बच्ची जब लंच के बाद भी स्कूल नहीं लौटी, तो आरोपी को बुलाकर मासूम के बारे में पूछा गया। शक होने पर ग्रामीणों के साथ हेड मास्टर खेत की तरफ गए। वहां खून से सनी बच्ची की जींस मिली। खेत में खून के निशान भी मिले। पास की नदी में उसका शव उतराता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जबकि बच्ची को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। वारदात श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। अब पढ़िए पूरा मामला… प्राथमिक स्कूल में 7 साल की बच्ची कक्षा एक में पढ़ती थी। रोज की तरह बुधवार सुबह स्कूल गई थी। करीब 10 बजे बच्ची का चचेरा चाचा विद्यासागर (35) स्कूल पहुंचा। उसने स्कूल के स्टाफ से बच्ची को दुकान ले जाकर शैंपू दिलाने और वापस स्कूल छोड़ने की बात कही। बच्ची उसे पहचानती थी, जिसके चलते स्टाप ने उसे उसके साथ भेज दिया। विद्यासागर बच्ची को साइकिल पर बैठाकर गांव की दुकान पर ले गया। वहां उसने तंबाकू खरीदी और बच्ची को लेकर खेत की तरफ चला गया। लंच के बाद बच्ची नहीं मिली तो खोजबीन हुई दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लंच के बाद भी जब बच्ची स्कूल नहीं आई, तो हेड मास्टर रामबालक प्रसाद ने स्टाफ से पूछताछ की। स्टाफ ने भी बच्ची के वापस न आने की बात बताई तो आनन फानन में बच्ची के घर जाकर उसका पता लगाया गया। हेड मास्टर बोले- बच्ची घर पर नहीं मिली तो शक हुआ हेड मास्टर रामबालक प्रसाद ने बताया- लंच के बाद बच्ची के न दिखने पर और घर न पहुंचने पर उसकी दादी और बाकी बच्चों से जानकारी ली गई। पूछताछ के बाद चाचा विद्यासागर को स्कूल पर बुलाया गया। उसने बताया कि बच्ची को शैंपू खरीदकर घर भेज दिया था। लेकिन जब दुकानदार से पूछा गया तो उसने बताया कि उसने शैंपू नहीं तंबाकू खरीदी थी। बच्ची को लेकर खेत की तरफ गया था। ये सुनकर शक गहरा गया। बच्ची का शव उतराता हुआ मिला हेड मास्टर स्कूल के टीचर और ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपी विद्यासागर को खेत की तरफ झरही नदी के किनारे ले गए। वहां खेत पर बच्ची की खून से सनी जींस मिली। जिसकी परिजनों ने पहचान की। इसके बाद बच्ची की तलाश की गई, तो झरही नदी में शव उतराता हुआ मिला। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। भाटपाररानी के सीओ अंशुमान और एएसपी साउथ सुनील सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लिया गया। गांव के लोगों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने की बात पर लोग माने। मृतक बच्ची भाई-बहन में सबसे छोटी थी, उसका बड़ा भाई 8 साल का है। पिता बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। आरोपी विद्यासागर की पत्नी ने कहा- मेरा पति बहुत शराब पीता है। उसने बहुत गंदा काम किया है। जिस तरह बच्ची मरी है, मेरे पति को भी वैसे ही सजा ए मौत दी जाए। हम संतोष कर लेंगे। बच्ची की दादी बोली- जान के बदले जान चाहिए घटना के बाद बच्ची की दादी रोते-रोते बेहोश हो गईं। किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला और कहने लगीं- वो मर जाए, तभी हम लोग जी पाएंगे। जान का बदला जान चाहिए। वो बच्ची का चाचा लगता है। इसी भरोसे पर बच्ची उसके साथ चली गई होगी। प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया - परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रेप के बाद हत्या और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। -------------- ये खबर पढ़ें… अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप:रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने याचिका दायर की, 2 बच्चे कोर्ट में पेश किए जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर करके कहा– गुरुकुल की आड़ में वह बाल उत्पीड़न करते हैं। अपने आरोपों की पुष्टि के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी ने 2 बच्चों को भी पेश किया। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में धर्म गुरुओं ने विश्व शांति की अपील किया:मौलाना जवाद बोले- पूरे विश्व के हालात चिंता जनक , अमेरिका सब पर दादागिरी करना चाहता है
    Next Article
    घाटमपुर में शिव-पार्वती विवाह की तैयारियां तेज:मां कूष्मांडा देवी मंदिर में पार्वती की गोदभराई, आज लगेगी हल्दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment