Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में डीसीएम और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत:3 लोग घायल, दो की हालत गंभीर; 20 मिनट रेस्क्यू कर निकाला बाहर

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र में दिहुली चौराहे के पास बुधवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के चलते डीसीएम और कैंटर (टैंकर) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, डीसीएम करहल की ओर से आ रही थी। दिहुली चौराहे के पास पहुंचते ही सामने से सिरसागंज की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर से उसकी भिड़ंत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में तेज गति के कारण वाहन पर नियंत्रण न रहने की बात सामने आई है। डीसीएम में जलजीरा ड्रिंक लदी बताई जा रही है। हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर बरनाहल थाना पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। तीनों को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जिनमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बी-फार्मा छात्र की संदिग्ध हालत में मौत:कमरे में बेहोश पड़ा मिला, जीआरपी जवान अपने मकान में मृत मिले
    Next Article
    सुशांत गोल्फ सिटी में 20 बीघे में प्लाटिंग तोड़ी:गोमती नगर विस्तार में 6 कार वर्कशॉप ध्वस्त, चौक-राजाबाजार में 2 निर्माण सील किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment