Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 वर्षीय बच्चे का शव मक्के के खेत में मिला:हरदोई में घर से 500 मीटर दूर मिली लाश, मेले से लापता था

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव में एक 7 वर्षीय बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बालक चार दिन पहले गांव में लगे मेले को देखने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को बालक का शव घर से करीब 500 मीटर दूर मक्के के खेत में पड़ा मिला, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। देखिए दो तस्वीरें... जानिए पूरा मामला... मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव निवासी समीदुल हसन के पुत्र अकील ने मई माह की 2 तारीख को मल्लावां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका सात वर्षीय पुत्र अबू सालेह मई माह की 1 तारीख को गांव में लगे मेले को देखने घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की। बच्चे की बरामदगी के लिए थाना स्तर पर दो टीमों का गठन किया गया था, जो लगातार खोजबीन कर रही थीं। इसी बीच, मंगलवार 5 मई को बालक का शव गांव के बाहर मक्के के खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक अबू सालेह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने जानकारी दी कि मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, फर्रुखाबाद में 1515 को लाभ मिला:कलेक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम, 24 शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक बांटे गए
    Next Article
    शाहजहांपुर में रिटायर्ड फौजी की छत से गिरकर मौत:पुलिस का बंदरों के हमले से इन्कार, नया मकान बनाकर रहने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment