Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, फर्रुखाबाद में 1515 को लाभ मिला:कलेक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम, 24 शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक बांटे गए

    1 hour ago

    2

    0

    प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। इस निर्णय से जिले के 1515 शिक्षामित्र सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इसी संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत थे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर 24 शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और इसका सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जनप्रतिनिधियों ने शिक्षामित्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संबोधन में कहा गया कि शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की सशक्त नींव हैं और उनके प्रयासों से ग्रामीण तथा दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा का प्रचार संभव हो सका है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि की गई है। पूर्व में यह मानदेय 3500 रुपए से बढ़ाकर 10000 रुपए किया गया था, जिसे अब 18000 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। यह निर्णय शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। नई स्थानांतरण नीति के तहत शिक्षामित्रों को स्थानांतरण में भी व्यापक राहत मिली है, जिससे वे अपनी पारिवारिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप कार्यस्थल का चयन कर सकेंगे। महिला शिक्षामित्रों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए 360 दिनों के मातृत्व अवकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। दिव्यांग विद्यार्थियों की सूची सांसद ने मांगी सभागार के बाहर बेसिक शिक्षा विभाग की चल रही योजनाओं की प्रदर्शनी लगी हुई थी। प्रदर्शनी का सांसद मुकेश राजपूत सहित जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य और डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर ने अवलोकन किया। इस दौरान सो पर जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी ली। जब दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए क्या सुविधाएं है उस स्टॉल पर पहुंचे तो सांसद ने दिव्यांग विद्यार्थियों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि जिले में 1900 विद्यार्थी दिव्यांग हैं। सांसद बड़ी संख्या सुनकर फिर दोबारा से पूछा इस पर फिर बताया गया की 1900 विद्यार्थी हैं। सांसद ने दिव्यांग विद्यार्थियों की सूची मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा दिव्यांग विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। जो भी संसाधन ना हो उन्हें बताए जाएं तत्काल संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे दिव्यांग विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में जिम संचालक ने हिंदू महिला की लूटी अस्मत:प्री-वर्कआउट ड्रिंक के बहाने किया कई बार रेप, वीडियो बनाकर मांगे 50 लाख, आरोपी अकरम और आलम लंगड़ाते हुए आए नजर
    Next Article
    7 वर्षीय बच्चे का शव मक्के के खेत में मिला:हरदोई में घर से 500 मीटर दूर मिली लाश, मेले से लापता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment