Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    70 फीट ऊंची टंकी पर चढ़े पति-पत्नी, VIDEO:कुशीनगर में 10 घंटे तक ड्रामा; बोले-जब तक चोरी हुई गाड़ी नहीं मिलेगी, नीचे नहीं उतरेंगे

    10 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में 3 महीने पहले चोरी हुआ पिकअप नहीं मिला, तो नाराज पति-पत्नी पानी की टंकी पर चढ़ गए। कहने लगे- जबतक पिकअप नहीं मिल जाता। चोर पकड़ा नहीं जाता, नीचे नहीं उतरेंगे। पुलिस को पेन ड्राइव में चोरी का CCTV दिया था, लेकिन उन्होंने गायब कर दिया। इस दौरान परिवार के अन्य लोग दुदही-जमुआन रोड जाम कर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पति-पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द चोर को पकड़ने और पिकअप बरामद कराने का आश्वासन दिया। तब करीब 10 घंटे बाद दोनों 70 फीट ऊंची टंकी से नीचे उतरे। मामला शनिवार का विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव टोला का है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव टोला निवासी गुल मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलटेनी और उनकी पत्नी सदरून निशा परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में 7 बच्चे हैं। 5 बेटियां और दो बेटे। जिनमें से 2 बेटियों की शादी हो चुकी है। गुल मोहम्मद ने बताया- 2021 में हमने परिवार के भरण पोषण के लिए डेढ़ लाख कैश जमा करके 14 लाख में नया पिकअप खरीदा था। बाकी साढ़े 12 लाख रुपए फाइनेंस कराए थे। जिसकी 18,574 रुपए प्रति महीने किस्तें जमा की। गाड़ी का पूरा लोन चुका दिया था। इसी गाड़ी पर बेटी की शादी के लिए डेढ़ लाख का लोन भी लिया था। गाड़ी की अभी 6-6 हजार की 6 किस्तें बाकि थी। 30 नवंबर 2025 को पिकअप घर के बाहर से चोरी हो गया। चोरी की वारदात सुबह पता चली, तो विशुनपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बाद में जांच के दौरान सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज निकलवाकर पुलिस को पेन ड्राइव में दिया था। उसमें चोर साफ नजर आ रहा था। लेकिन तीन महीने बाद भी न तो आरोपी पकड़े गए, न ही पिकअप बरामद हुआ। पुलिस से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुबह 5 बजे पत्नी के साथ टंकी पर चढ़ा इससे परेशान गुल मोहम्मद शनिवार सुबह 5 बजे दही-जमुआन रोड पर पत्नी सदरून निशा के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहां से चिल्लाकर कहने लगे कि गाड़ी चोरी हो गई। कमाई का वही सहारा था, वो भी छिन गया। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। घर में पैसे नहीं हैं। बच्चों का पेट कैसे पालेंगे। बेटी बोली- 2 पेनड्राइव में सबूत दिए, हमें गाड़ी चाहिए माता-पिता के टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने की जानकारी पर बच्चे सैकड़ों ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। गुल मोहम्मद की बेटी शबाना ने कहा- हमने विशुनपुरा से लेकर कप्तानगंज तक थाने के कई चक्कर लगाए। चोरी का सीसीटीवी और दो पेनड्राइव में सबूत पुलिसवालों को दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस भी इसमें मिली हुई है। हमें हमारी गाड़ी चाहिए। सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेकर जेल भेजा जाए। मामले की सूचना पर पहले दुदही पुलिस मौके पर पहुंची। दंपती और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद दोपहर 3 बजे तमकुहीराज तहसील महेश कुमार व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जैनुद्दीन अंसारी पीड़ित परिवार को समझाने पहुंचे। उन्होंने कहा- मामले में तेजी लाई जाएगी और पिकअप गाड़ी जल्द बरामद की जाएगी। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे पति-पत्नी सुरक्षित नीचे उतर आए। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया- पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। दंपती को सुरक्षित नीचे उतारा गया है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर पिकअप बरामद किया जाएगा। --------------- ये खबर भी पढ़िए… देवर-भाभी चॉकलेट डे पर बिस्तर पर पकड़े गए, आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ बेड पर थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या को शैक्षिक उत्कृष्टता का केंद्र बनाने पर जोर:आध्यात्मिक नगरी से शैक्षिक उत्कृष्टता की ओर, संवाद, संस्कार और शिक्षा का संगम
    Next Article
    मड़ियांव में सिलिंडर फटा:कच्चे मकान की दीवार गिरी, कोई जनहानि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment