Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    70 साल के मौलाना ने मदरसे में कुकर्म किया:मुजफ्फरनगर एसपी बोले- VIDEO में बच्चे से गंदी हरकत करता दिखा; आरोपी गिरफ्तार

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के मुजफ्फरनगर में 70 साल के मौलाना ने मदरसे में 11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। किसी ने मदरसे के अंदर मौलाना की करतूत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो बच्चे के परिवार तक पहुंचा तो वो सन्न रह गए। किशोर से पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने परिवार वालों को बताया कि मौलाना उसे उर्दू पढ़ाता था। क्लास के बाद किसी काम या साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर कुकर्म करता था। धमकाता था कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा। वीडियो ईद की रात यानी 21 मार्च का बताया जा रहा है। परिजन की तहरीर पर आरोपी मौलाना के खिलाफ POCSO सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मौलाना को रविवार देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर शाहपुर थाना क्षेत्र का है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया- वीडियो में इस्लामिया मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना इकबाल नाबालिग छात्र के साथ दुष्कर्म करता दिख रहा है। मामले में मौलाना को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला जानिए... शाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित इस्लामिया मदरसा में मौलाना इकबाल (70) पिछले 40 साल से धार्मिक शिक्षा दे रहा है। इसी क्षेत्र का रहने वाला एक 11 साल का किशोर पिछले 5 साल से यहां पढ़ने आता है। आरोप है कि ईद की रात में किशोर मदरसे में ही था। मौलाना ने उस रात भी उसके साथ गंदी हरकत की। इस बीच किसी ने मौलाना की हरकत की वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद किशोर को लेकर पिता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर वीडियो सौंपा। पुलिस ने आरोपी मौलाना को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। अब जानिए वीडियो में क्या है? 1 मिनट 59 सेकेंड के वीडियो में मौलाना इकबाल, बच्चे के साथ मदरसे के एक कमरे में दिखाई दे रहे हैं। बच्चा बिस्तर पर लेटा है। मौलाना न्यूड होकर अश्लील हरकतें कर रहे हैं। बच्चा विरोध कर रहा है, लेकिन मौलाना जबर्दस्ती करता दिख रहा है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… चंदौली में ससुर बोले- SDM दामाद जन्मजात नपुंसक:झूठ बोलकर शादी की, एसडीएम बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा चंदौली में SDM दिव्या ओझा के पिता ने अपने SDM दामाद अनुपम मिश्रा पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- झूठ बोलकर शादी की गई। वह जन्मजात नपुसंक है। बेटी जब इसपर सवाल उठाती तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। दहेज में 20 करोड़ मांगने का भी आरोप लगाया। पिता ने दामाद पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रतापगढ़ के महिला थाने में केस दर्ज कराया। दिव्या ओझा सदर तहसील में तैनात हैं। अनुपम मिश्रा की तैनाती पीडीडीयू नगर तहसील में है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या शांति वार्ता की तरफ अमेरिका बढ़ा रहा अपने कदम? देखें आज सुबह
    Next Article
    बरेली में गोतस्करी मामले में 7 पुलिसवाले सस्पेंड:28 बोरी गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप; एनकाउंटर में 3 तस्कर अरेस्ट, सिपाही घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment