Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में 32 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:कादरगंज में घर पर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कादरगंज ग्राम पंचायत में रविवार शाम एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कादरगंज निवासी शिव सरोज (पुत्र बाबू) ने रविवार शाम अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय परिजन जानवरों को चारा-पानी देने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने शिव सरोज को फांसी के फंदे पर लटका पाया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक शिव सरोज के पिता बाबू ने बताया कि शिव सरोज के एक लड़का और दो लड़कियां हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानव जीवन के इतिहास की गुत्थी सुलझाने BHU पहुंचे वैज्ञानिक:ASI भी करेगा मदद, प्रो वलिम्बे बोले- 10 हजार पहले मानव का नहीं हुआ बाहर आगमन
    Next Article
    सुल्तानपुर में राहुल गांधी मामले में सुनवाई टली:भाजपा नेता विजय मिश्रा नहीं आए, कोर्ट ने अगली तारीख 27 मार्च को रखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment