Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपाइयों ने डॉ. लोहिया,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि:जयंती और शहीद दिवस पर बागपत में कार्यक्रम आयोजित

    1 hour ago

    2

    0

    बागपत जिला समाजवादी पार्टी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती और सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीद दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र पंवार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया और शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद शहीदों के बलिदान और डॉ. लोहिया के विचारों पर आधारित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि यह दिन समाजवादियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद के विरोध में तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर किए थे। यादव ने आगे कहा कि डॉ. लोहिया ने भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वतंत्र भारत में उन्होंने सामाजिक न्याय को केंद्र में रखते हुए एक समाजवादी समाज और समानता की रूपरेखा प्रस्तुत की थी। इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव राजपाल शर्मा, डॉ. सीमा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, रवि बैसला, ललित चौधरी, सुभाष तोमर, प्रताप पहलवान, बिजेंद्र यादव, शाहरुख, कादिर, अब्दुल वाहिद, परवेज, अजमू, प्रवीन प्रधान, नीलम गुलिस्ता, खुर्शीद, तरन्नुम, सानिया, रचना प्रजापति और शमां, शहनुर सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में राहुल गांधी मामले में सुनवाई टली:भाजपा नेता विजय मिश्रा नहीं आए, कोर्ट ने अगली तारीख 27 मार्च को रखी
    Next Article
    डॉ. राममनोहर के त्याग, समर्पण को याद किया:गोरखपुर में जिलाध्यक्ष बोलें- डॉ. लोहिया ने उम्रभर वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment