Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    700 छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिले, कल से परीक्षा:एबीवीपी ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया, एसडीएम ने दिया आश्वासन

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड परीक्षा से ठीक एक दिन पहले प्रवेश पत्र न मिलने से नाराज लगभग 700 छात्रों ने मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठकर लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रखा। धरने की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम ऋषभ देशराज पुंडीर और सीओ सदर अजय प्रताप मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाया और आश्वासन दिया कि मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में है और कोर्ट में भी विचाराधीन है। उन्होंने छात्रों की शिकायतें सुनीं और न्यायसंगत कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उनका ज्ञापन लिया। पूरा मामला पडरौना नगर के गोस्वामी तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज से जुड़ा है। यहां पत्राचार (प्राइवेट) माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने वाले लगभग 700 छात्रों को अब तक प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं, जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने समय पर परीक्षा फॉर्म भरे थे, निर्धारित शुल्क भी जमा किया था और प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी पूरी कर ली थीं। उन्हें विद्यालय की ओर से रोल नंबर भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन परीक्षा से ठीक एक दिन पहले तक उन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिले। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन, बाबू, प्रिंसिपल और नोडल प्रिंसिपल की लापरवाही को अपने भविष्य के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रवेश पत्र न मिलने के कारण वे परीक्षा में शामिल न हो पाने की आशंका से आक्रोशित हैं, जिससे उनके दो वर्ष बर्बाद होने का खतरा है। एबीवीपी के अजय कुशवाहा ने आरोप लगाया कि कॉलेज ने छात्रों के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि अब तक केवल आश्वासन मिले हैं, ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कुशवाहा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ और छात्रों की परीक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। देर शाम तक छात्र डीआईओएस कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते रहे और जिम्मेदार अधिकारियों से इस गंभीर मुद्दे पर जवाब की मांग करते रहे। इस मामले पर कुछ ही देर में एडीएम वैभव मिश्रा भी पहुंचे और उन्होंने कहा मामले पर गंभीरता से बातचीत चल रही है छात्रों का भविष्य न खराब हो यह उनकी प्राथमिकता में है उसके बाद जो दोषी होगा उन पर भी कार्यवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में JCI स्वराज ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ
    Next Article
    रामपुर में किसान यूनियन की पंचायत:धान खरीद घोटाले के जांच की मांग, प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment