Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में JCI स्वराज ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में JCI स्वराज की ओर से “स्वराज स्वास्थ्य संकल्प” के तहत मंगलवार को जटाशंकर स्थित पूज्य माता जी साहब दरबार परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कर लोगों को परामर्श दिया। बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान टीबी, शुगर, रक्तचाप और ईसीजी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। करीब आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक सलाह दी, जिससे लोगों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिल सकी। लोगों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी सलाह चिकित्सकों ने जांच के साथ लोगों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। कई लोगों ने पहली बार अपनी जांच कराई, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी देखने को मिली। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष रिचा जायसवाल ने किया। उपाध्यक्ष मानसा गुप्ता, कार्यक्रम संचालक नीतू जायसवाल, नम्रता लाखमानी, सुजाता राय, उर्वी बैरोलिया, तृषाला मंझानी तथा सचिव प्रतिमा अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने मिलकर शिविर का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया। जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का उद्देश्य शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा, ताकि समय पर जांच कर बीमारियों का पता लगाया जा सके और लोगों को शुरुआती स्तर पर ही चिकित्सकीय सलाह मिल सके। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संगीता अग्रवाल ने निभाई, जिससे अधिक लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंची और उन्होंने इसका लाभ उठाया। JCI इंडिया से संबद्ध JCI स्वराज का यह प्रयास समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के TSH में पिकलबॉल की धूम:पहली बार खिलाड़ियों को मिली 1 लाख की इनाम राशि, कार्तिके और राघव ने जीता गोल्ड
    Next Article
    700 छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिले, कल से परीक्षा:एबीवीपी ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया, एसडीएम ने दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment