Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    73,738 नोटिसों की सुनवाई 10 मार्च तक पूरी:कानपुर देहात में SIR के तहत 2.72 लाख नोटिसों पर कार्रवाई जारी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 8 मार्च 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 जारी है। इस प्रक्रिया के तहत जनपद में प्राप्त 2,72,131 नोटिसों में से अब तक 1,98,393 की सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि 73,738 नोटिसों पर सुनवाई शेष है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सभी लंबित नोटिसों की सुनवाई 10 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत पूरी की जाएगी। यह कार्य अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन कार्यरत अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) 8 मार्च 2026 को भी अपने-अपने बूथों से संबंधित नोटिसों की सुनवाई सुनिश्चित करें। इस कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालयाध्यक्षों की होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजपुर में आज होली मिलन समारोह का आयोजन:गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्याम जी महाराज होंगे शामिल
    Next Article
    कानपुर में युवती ने फांसी लगाई:दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा, अस्पताल ले जाते समय गाड़ी पंक्चर हुई; दम तोड़ दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment