Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में युवती ने फांसी लगाई:दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा, अस्पताल ले जाते समय गाड़ी पंक्चर हुई; दम तोड़ दिया

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने शनिवार शाम दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल के लिए लेकर निकले, लेकिन रास्ते में लोडर पंचर हो जाने के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। संजीवनगर निवासी आकांक्षा गौतम (19) ने सुसाइड किया है। परिवार में इनकी मां रूपदेवी, जो रामादेवी में सब्जी बेचती हैं। पति दिव्यांग मुन्ना लाल और भाई नमन (15) हैं। रूपदेवी जब रोजाना की तरह सब्जी बेचकर घर लौटीं, तो उन्होंने आकांक्षा को फांसी पर लटका पाया। मां बोली- फंदे से उतारा गया तो सांस चल रही थी चीख-पुकार सुनकर क्षेत्रीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर युवती को बाहर निकाला। मां ने कहा- जब उतारा गया तो उसकी सांसें चल रही थी। उसे एक निजी अस्पताल ले जाने के लिए लोडर में बैठाया गया, लेकिन रास्ते में लोडर पंचर हो गया। इस देरी के चलते आकांक्षा ने दम तोड़ दिया। बाद में जब उसे ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मां बोलीं- बेटी मानसिक रूप से बीमार थी मृतक आकांक्षा की मां रूपदेवी ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसने वर्ष 2025 में 10वीं की परीक्षा पास की थी। 11वीं में एडमिशन दिलाने का सोचा था, लेकिन उनके पति मुन्ना का हादसे में हाथ और पैर खराब हो गया, जिससे वे काम करने में असमर्थ हो गए। इसके बाद रूपदेवी ने सब्जी बेचना शुरू किया। 10वीं पास करने के बाद से आकांक्षा की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। उसका कई अस्पतालों में इलाज और झाड़-फूंक भी करवाया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार शाम उसने कमरा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    73,738 नोटिसों की सुनवाई 10 मार्च तक पूरी:कानपुर देहात में SIR के तहत 2.72 लाख नोटिसों पर कार्रवाई जारी
    Next Article
    DDU अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा:अलीगढ़ में परिजन बोले- डॉक्टर नहीं मिले, इलाज से पहले ही चली गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment