Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    75 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव:सड़क हादसे में हुई थी मौत, बाबा ने की थी शिकायत, वीडियोग्राफी कराई गई

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में 75 दिन पहले आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में मृत एक युवक का शव बुधवार को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह कार्रवाई मृतक के बाबा की मांग पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद की गई। पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के बीच संपन्न हुई। यह मामला आसीवन थाना क्षेत्र के रोलिया गांव से जुड़ा है। गांव निवासी रामस्वरूप ने जिलाधिकारी गौरांग राठी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि 13 दिसंबर 2025 को उनके पौत्र रामजी की आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने बिना विधिवत पोस्टमार्टम कराए ही शव को गंगा बहेलवा घाट पर दफन करा दिया था। रामस्वरूप ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम शिवेंद्र वर्मा और क्षेत्राधिकारी सोनम सिंह को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कब्र से शव निकलवाने की कार्रवाई पारदर्शिता के साथ की जाए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। इन आदेशों के अनुपालन में बुधवार को प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। एसडीएम शिवेंद्र वर्मा ने बताया कि नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक रामजी के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय बताई जा रही है। उनके पिता सुरेंद्र की सात वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। परिवार की पूरी जिम्मेदारी रामजी के कंधों पर थी और वह मजदूरी करके घर चलाता था। हादसे में घायल उनकी मां सुमन का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में हाथ से उखड़ी सड़क की गिट्टियां:ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया, 43 लाख से हुई मरम्मत
    Next Article
    कासगंज में किसान की संदिग्ध हालात में मौत:दामाद ने डॉक्टर पर गलत दवा और इंजेक्शन देने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment