Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी चकमार्ग से हटाया गया अवैध कब्जा:उपजिलाधिकारी के निर्देश पर बोई गई फसल हटाकर रास्ता खोला गया

    1 hour ago

    1

    0

    बहराइच के नानपारा में सरकारी चकमार्ग पर अवैध रूप से बोई गई फसल को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर राजस्व टीम ने यह कार्रवाई की। ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी से शिकायत की थी कि ग्राम अंबरपुर की गाटा संख्या 112 और 110, जो राजस्व अभिलेखों में सरकारी चकमार्ग के रूप में दर्ज हैं, पर अवैध कब्जा कर फसल बोई गई है। इस कारण ग्रामीणों को अपने खेतों तक आने-जाने में परेशानी हो रही थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजा और स्वयं मामले की निगरानी की। राजस्व टीम ने स्थलीय निरीक्षण और अभिलेखों के सत्यापन के बाद चकमार्ग पर अवैध अतिक्रमण की पुष्टि की। पुष्टि होने पर, एसडीएम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। ट्रैक्टर से जुताई कर सरकारी चकमार्ग को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। उप जिलाधिकारी जौहरी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि, चकमार्ग या सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगर निशा ने एंकर पर लगाया अश्लील कमेन्ट का आरोप:लाइव शो के दौरान पूछा था आपका रेट क्या है, गोरखपुर एसपी से की शिकायत
    Next Article
    घोसी चीनी मिल बंद होने की आशंका:डीएम से मिले सपा कार्यकर्ता, 72 घंटे में चालू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment