Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 माह के बच्चे की मौत,पिता पर जहर देने का-आरोप:शाहजहांपुर में पत्नी का बरेली में इलाज जारी, दहेज के लिए प्रताड़ना का मामला

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवक पर अपनी पत्नी और आठ महीने के बेटे को जहर देने का आरोप लगा है। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई, जबकि पत्नी का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। थाना पुवायां क्षेत्र के कुवरपुर जब्ती निवासी अमन मिश्रा ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन अर्चना वर्मा की शादी दो साल पहले मुकीमपुर निवासी विशाल अवस्थी से हुई थी। उनका एक आठ महीने का बेटा आयुष था। अमन मिश्रा के अनुसार, शादी में उपहारों के साथ एक आर्टिगा गाड़ी भी दी गई थी, लेकिन पति और ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। वे लगातार अर्चना को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। अमन ने कई बार ससुराल जाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं माना। 24 अप्रैल को पति विशाल अवस्थी ने ससुराल वालों के साथ मिलकर बहन अर्चना वर्मा और भांजे आयुष को कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से जहर दे दिया। इसके बाद दोनों को पुवायां के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। बाद में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां आयुष की मौत हो गई। अर्चना वर्मा का इलाज बरेली के अस्पताल में जारी है। पुलिस ने अमन मिश्रा की तहरीर के आधार पर मृतक आयुष के पिता विशाल अवस्थी, वन देवी, देवेश और रोहिणी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के सेक्टर-145 में 2200 किसानों को मिलेंगे प्लाट:पूरे सेक्टर को करीब 150 करोड़ होंगे खर्च, नाला और सड़क बनाने का काम शुरू
    Next Article
    इकाना में IPL मैच, बदला रहेगा ट्रैफिक:शहीद पथ-स्टेडियम के आसपास पाबंदियां रहेंगी, घर से निकलने से पहले प्लान और रूल पढ़िए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment