Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के सेक्टर-145 में 2200 किसानों को मिलेंगे प्लाट:पूरे सेक्टर को करीब 150 करोड़ होंगे खर्च, नाला और सड़क बनाने का काम शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    सेक्टर-145 को विकसित करने का काम प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। यहां करीब 2200 किसानों को पांच प्रतिशत के विकसित भूखंड दिए जाने है। बेसिक सुविधा के लिए यहां नाला और सड़क बानाने का काम शुरू किया गया है। इस सेक्टर को करीब 150 करोड़ की लागत से विकसित बनाया जा रहा है। पहले फेज में सड़क और नाले पर 73 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। 15 किमी लंबी बनेगी सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-145 के आंतरिक हिस्से में करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी प्रस्तावित है। सड़क बनाने के लिए मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। मिट्टी डालने के बाद लेवल व अन्य काम पूरे होने के बाद बिटुमिन डालने का काम शुरू होगा। यह सड़क बनाने में करीब 28 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 21 किमी का होगा नाला सड़क के अलावा यहां पर करीब 21 किलोमीटर लंबा नाला भी बनाया जाना है। नाला बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इसको बनाने में करीब 45 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। सिविल के अलावा जल-सीवर और बिजली की लाइन डालने से संबंधित काम होंगे। इन काम से जुड़े विभाग भी काम शुरू कराने की तैयारी कर रहे हैं। तीन चार पार्क के अलावा ग्रीन बेल्ट विकसित करने का काम भी प्राधिकरण का उद्यान विभाग कराएगा। अन्य सुविधा के लिए 50 करोड़ खर्च सिविल के अलावा बाकी काम पर करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। सभी तरह के काम पर 125 से 150 करोड़ रुपये का खर्चा आने का अनुमान है। गौरतलब है कि संबंधित जमीन पर प्राधिकरण ने करीब एक साल पहले कब्जा लिया था। पहले यहां कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। उस दौरान करीब 31 हेक्टेयर की जमीन पर कब्जा लिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक पर लाठी-डंडों से हमला, ईंट भी फेंकी:शाहजहांपुर में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    8 माह के बच्चे की मौत,पिता पर जहर देने का-आरोप:शाहजहांपुर में पत्नी का बरेली में इलाज जारी, दहेज के लिए प्रताड़ना का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment