Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हत्यारे:बरेली में फौजी ने बाहरवाली के लिए की थी घरवाली की हत्या, अब तक खाली हाथ

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में 8 दिन पहले 21 अप्रैल को सेना में तैनात जवान ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर फौजी पति, उसके पिता व भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। तब से लेकर आज तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अभी तक कातिलों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे मृतका के मायके वालों में भारी आक्रोश है। घर में अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम सुभाषनगर थाना क्षेत्र की वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी भारत सिंह यादव ने 21 अप्रैल को घर में घुसकर पत्नी गीता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। फौजी भारत सिंह यादव ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब घर पर गीता देवी अकेली थी। भारत सिंह दोपहर करीब सवा 11 बजे अपने घर पहुँचा था। अपने पति को देखकर गीता काफी खुश हुई थी, क्योंकि भारत सिंह पंजाब के फिरोजपुर में तैनात था और लंबे समय बाद घर आया था। घर आने से पहले भारत ने अपनी पत्नी को फोन करके बताया था कि वह मंगलवार को आ रहा है। गीता को क्या पता था कि जिस पति का वह पलकें बिछाकर इंतजार कर रही थी, वही उसकी जान ले लेगा। बेटे ने पहचाना: कातिल कोई और नहीं बल्कि पिता है भारत सिंह ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुँह पर अंगोछे बांध रखा था और छाता भी लगाया हुआ था। इसके बावजूद बच्चों और उनके रिश्तेदारों ने उसे पहचान लिया। भारत के 14 साल के बेटे 'दृश्य' ने बताया कि वह कोई और नहीं बल्कि उसके पापा ही थे। गीता की मौत की खबर लगते ही भारत सिंह की यूनिट के अधिकारी उसके घर पहुँचे, जहाँ से पता चला कि भारत सिंह मार्च से ही छुट्टी पर था और 24 अप्रैल को उसे वापस ड्यूटी जॉइन करनी थी। लेकिन भारत ने अपनी पत्नी और बच्चों तक को यह नहीं बताया था कि वह छुट्टी पर है। बच्चों को लग रहा था कि पापा ड्यूटी पर हैं। अवैध संबंधों के विरोध पर की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत सुभाषनगर थाना क्षेत्र के वैष्णोधाम कॉलोनी में हुई गीता की हत्या के मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ 22 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही तीनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मृतका के भतीजे सचिन कुमार यादव द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, आरोपी भारत सिंह के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसका गीता विरोध करती थी। इसी रंजिश के चलते 21 अप्रैल की सुबह, जब गीता घर पर अकेली थी, आरोपी अपनी यूनिट से चुपचाप बरेली पहुँचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब दोपहर 12:30 बजे मृतका की भतीजी शीतल यादव घर पहुँची और बुआ का शव देखा। परिजनों का आरोप है कि इस सुनियोजित हत्या में आरोपी के भाई और पिता ने भी साजिश रची है, जो अक्सर गीता को प्रताड़ित करते थे। पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें आरोपी अंगोछे से मुँह छिपाकर घर से निकलते हुए देखा जा रहा है। फिलहाल, पुलिस तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या की:शादी तय होने पर प्रेमी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था, कपड़े फैलाने निकली थी
    Next Article
    आज भौम प्रदोष के दिन इन राशियों की होगी बंपर कमाई, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment