Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या की:शादी तय होने पर प्रेमी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था, कपड़े फैलाने निकली थी

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक 19 वर्षीय युवती ने बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। युवती ने बिजली का तार छू लिया, जिससे उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शादी तय होने के बाद एक युवक उसे गोपनीय फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिससे बदनामी के डर से युवती ने यह कदम उठाया। यह घटना शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में हुई। युवती को करंट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सिंधौली निवासी 19 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवती के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग मूड़ा हारिस निवासी शान मोहम्मद के साथ चल रहा था। जब उन्होंने अपनी बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी, तो आरोपी शान मोहम्मद उसे फोन पर धमकी देने लगा। पिता का आरोप है कि शान मोहम्मद धमकी देता था कि यदि उसने दूसरी जगह शादी की, तो वह उसके गोपनीय फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। 26 अप्रैल की शाम को बदनामी के डर से युवती ने अपनी मां से कहा कि वह घर के बाहर कपड़े फैलाकर आती है। इसी दौरान, उसने घर के बाहर लगे बिजली के खंभे पर चढ़कर नंगे तार पकड़ लिए और आत्महत्या कर ली। एफआईआर में यह भी बताया गया है कि मूड़ा हारिस निवासी पप्पू, जो मुख्य आरोपी का रिश्तेदार है, ने भी युवती को फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी। मृतका की मां ने बताया कि उन्होंने कई बार आरोपी को अपनी बेटी का पीछा छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि युवती ने खुद बिजली का तार छूकर आत्महत्या की है। तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BSA और लिपिक को भगोड़ा घोषित करने की अपील:गोरखपुर में शिक्षक सुसाइड केस में चल रहे फरार, संपत्ति होगी कुर्क
    Next Article
    8 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हत्यारे:बरेली में फौजी ने बाहरवाली के लिए की थी घरवाली की हत्या, अब तक खाली हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment