Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    80 लीटर अवैध शराब बरामद, 40 क्विंटल लहन नष्ट:उन्नाव में होली से पहले आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में होली पर्व से पहले आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त अभियान चलाया है। इसी क्रम में मौरावां थाना क्षेत्र के एक संदिग्ध गांव में आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब और लहन बरामद किया। आबकारी इंस्पेक्टर निशांत सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर करीब 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही लगभग 40 क्विंटल महुआ और लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब की भट्ठियों को भी ध्वस्त किया, जिनका उपयोग कच्ची शराब तैयार करने में किया जा रहा था। अभियान के दौरान टीम ने गांव के बाहरी हिस्सों, खेतों और झाड़ियों में छिपाकर रखे गए कच्चे माल की तलाश की। कई स्थानों पर जमीन खोदकर ड्रमों में लहन दबाकर रखा गया था, जिसे बाहर निकालकर नष्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार, होली के आसपास अवैध शराब की मांग बढ़ने की आशंका रहती है, जिसे देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी इंस्पेक्टर निशांत सिंह ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस संबंध में मौरावां थाने में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। टीम का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।आबकारी विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें। त्योहारों के दौरान जहरीली शराब से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में सात दिन के शोक का ऐलान:इमाम-ए-जुमा बोले- आज सदर इमामबाड़े में इजराइल-अमेरिका के खिलाफ बड़ा एहतेजाज होगा
    Next Article
    गोरखपुर में लड़की को छेड़ता है फिरोज:पिता बोले- शादी तय करने पर बेटी को रोककर धमकी दी- मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment