Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लड़की को छेड़ता है फिरोज:पिता बोले- शादी तय करने पर बेटी को रोककर धमकी दी- मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक युवती से छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 26 साल की लड़की हिंदू परिवार से है, जबकि 35 साल का लड़का मुस्लिम है। इस घटना के बाद लड़की के पिता ने राजघाट थाने में रविवार को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर राजघाट थाने की पुलिस ने चिलुआताल थाना क्षेत्र के फतेपुर डिहवा निवासी आरोपी फिरोज अहमद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लड़की के पिता का आरोप है कि बेटी की शादी तय करने के बाद भी वह पीछा नहीं छोड़ रहा है। रास्ते में रोककर बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला राजघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले लड़की के पिता ने तहरीर देकर बताया कि मेरी मेडिकल कॉलेज के पास पान की दुकान थी। वहीं पर हमलोग परिवार के साथ किराए के घर में रहते थे। मेरी 26 साल की बेटी के पीछे फिरोज अक्सर आता-जाता था। उसने कहीं से मेरी बेटी का मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया। इसके बाद वह कॉल कर जबरन बातें करने लगा। कुछ समय बाद हमलोग परिवार के साथ राजघाट स्थित अपने घर पर आकर रहने लगे। आरोप लगाया कि राजघाट आने के बाद भी फिरोज अहमद मेरी बेटी से जबरदस्ती बातें करता था। वह जब भी घर से निकलती थी, रास्ते में उसके साथ छेड़खानी करता था। लोकलाज के डर से हमलोग किसी से कह भी नहीं पाते थे। इधर कुछ दिन से लगातार फिरोज मेरी बेटी पर शादी का दबाव बनाने लगा था। जिससे मेरी बेटी बहुत डर गई थी, वह हमेशा भयभीत रहने लगी। फिरोज से पीछा छुड़ाने के लिए इधर बेटी की शादी तय कर दी। यह बात जब फिरोज को पता चली तो वह उग्र हो गया। 28 फरवरी को घंटाघर इलाके में मेरी बेटी गई थी। इस दौरान रास्ते में रोककर बेटी के साथ छेड़खानी किया। फिरोज ने बेटी पर शादी का दबाव बनाते हुए धमकी दी कि अगर तुम मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा। इसके बाद भी हमलोग झगड़ा लड़ाई में नहीं पड़ना चाह रहे थे। डरते हुए मैंने खुद जाकर फिरोज को समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद से ही हमलोग बहुत डरकर रहे रहे हैं। बेटी की भी चिंता लगी रहती है। उसके साथ फिरोज कभी भी कोई घटना कर सकता है। राजघाट थाने में आरोपी फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। इस मामले की जांच राजघाट थाने के उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार पांडेय को दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    80 लीटर अवैध शराब बरामद, 40 क्विंटल लहन नष्ट:उन्नाव में होली से पहले आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई
    Next Article
    सपा में शामिल-होकर कहा-अब पोस्टर में भी पापा नही दिखते:शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री की बेटी बोलीं- पिता का नाम आगे बढ़ाना, पार्टी को मजबूत करना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment