Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में सात दिन के शोक का ऐलान:इमाम-ए-जुमा बोले- आज सदर इमामबाड़े में इजराइल-अमेरिका के खिलाफ बड़ा एहतेजाज होगा

    11 hours ago

    1

    0

    ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनई की मौत के बाद शिया मुसलमान इजरायल और अमेरिका के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में वाराणसी में शिया समुदाय के लोगों में गम और गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसी के तहत दफतर-ए-जुमा से इमाम-ए-जुमा शहर बनारस मौलाना जफर हुसैनी ने लोगों से अपील की है कि वो एक हफ्ते तक शोक मनाएं। घरों में काला परचम लगाएं और कला कपड़ा पहनें। इसके अलावा सोमवार सुबह 11 बजे लॉट सरेया स्थित सदर इमामबाड़े में पहुंचने का आह्वान किया है। शिया कौम पर टूटा पहाड़ इमाम ए जुमा मौलाना जफ़र हुसैनी ने लेटर जारी करते हुए कहा- आज हम सभी पर गमों का पहाड़ टूटा है। हमारे रहबर आयतुल्लाह खामेनई जो इमामे जमाना के उनके नाएब थे उनकी बारगाह में अमेरिका और इजरायल की बर्बरियतों और दरिंदिगी का निशाना बनकर हमारे दरमियान से रुखसत हो गए। हमें इसका बहुत अफसोस है। पूरे शहर के शिया गमजदा हैं और अपने रहबर का गम मना रहे हैं। कर्बला न होती तो हम बेमौत मर जाते मौलाना जफर हुसैनी ने कहा- अगर हमारे सामने कर्बला का वाक्या नहीं होता तो आज हम सभी बेमौत मर जाते। मगर आपने कर्बला की विरासत पाई और इस्लामो शरीयत के लिए कुरआन ओ अहलेबैत (अ०) की मुहब्बत में जामे शहादत नोश फ़रमाया और अपनी दिली आरजू को पहुंचे। बदनसीब तो हम हैं जो आपके बाद भी जिंदा हैं सात दिन के शोक का किया एलान मौलाना ने मोमिनीने बनारस से अपील करते हुए कहा कि- इस बड़ी घटना का बहुत वसी पैमाने पर मुत्तहिदा तौर पर सोग मनाया जाये। दुकानें और कारोबार बंद रखे जाएं। सब लोग कला लेबास पहनें। घरों और मुहल्लों में काला परचम। काला अलम और काला बैनर लगाये जाएं और एक हफ्ते तक मुसलसल सोग(शोक) का माहौल रखा जाये। मजालिसे की जायें और पूरे वजूद से गमो अलम का मुजाहिरा करके अपने हुसैनी होने का सबूत पेश किया जाये। सभी मातमी अंजुमनों से आज सदर इमामबाड़ा पहुंचने का एलान मौलाना जफर हुसैनी ने इसके अलावा शहर के तमाम मोमिनीन और मातमी अन्जुमनें अलमे मुबारक, स्याह परचम और स्याह बैनर वगैरह के साथ जुलूस की शक्ल में 11 बजे दिन में लाट सरैया स्थित सदर इमामबाड़े में आने की बात कही। यहां नमाज ए जोहर से पहले जलसा ए अजा और मजलिसे अजा कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृष्णा शुक्ला 'मूर्खाधिराज', अभय सोनी 'मूर्खाधिपति' बने:बलरामपुर में 38वां होली ठिठोली महोत्सव रंग, रस और व्यंग्य से सराबोर
    Next Article
    80 लीटर अवैध शराब बरामद, 40 क्विंटल लहन नष्ट:उन्नाव में होली से पहले आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment