Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के शिवालयों में उमड़े लाखों श्रद्धालु:हर महादेव बोलकर चढ़ाए शिवलिंग पर जल, देखें VIDEO

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोर से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते-होते शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु हाथों में जल और बेलपत्र लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पहले देखिए कुछ तस्वीरें लोग अपने परिवार और बच्चों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिए भगवान शिव से प्रार्थना कर रहे हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में से एक मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में भी खासा उत्साह देखने को मिला। यहां छोटे बच्चों में भी पूजा-पाठ को लेकर विशेष उमंग दिखाई दी। मंदिर परिसर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर के मुख्य पुजारी रामनाथ उपाध्याय ने बताया, “भक्तों की भीड़ सुबह 3:00 बजे से ही आनी शुरू हो गई थी। हजारों लोग जल चढ़कर जा चुके हैं, शाम होते-होते यह संख्या लाखों में तब्दील हो जाएगा।” रात में होने वाली श्रृंगार आरती को लेकर भी भक्तों में विशेष उत्साह है। शाम ढलते ही मंदिरों में रोशनी और भक्ति का माहौल और भी अधिक भावुक और भक्तिमय हो जाता है। इसके अलावा मानसरोवर मंदिर, महादेव झारखंडी मंदिर और बाबा मुंजेश्वर नाथ मंदिर में भी हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही इन मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला जारी है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद ले रहे हैं। शहर के सभी शिवालयों में उमड़े लाखों भक्त गोरखपुर के कूड़ाघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पुलिस प्रशासन के द्वारा महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग लाइन लगवाई गयी, धीरे धीरे करके भक्तों को मंदिर परिसर और शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए जाने दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी प्रमुख मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा आनंदेश्वर दूल्हा बने, 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे:महाशिवरात्रि पर रात 1 बजे से जलाभिषेक के लिए लाइन लगी, 120 CCTV से निगरानी
    Next Article
    शिवरात्रि के दिन जनता दर्शन में पहुंचे 150 लोग:सीएम ने कहा- पैसे के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment