Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 183, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस:बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरे, आठ ट्रेनें एक घंटे देरी से चलीं

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में AQI 183 दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह-शाम चल रही बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं। हालांकि, घने कोहरे से राहत मिली है, लेकिन कोहरे के कारण रद्द की गई मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर मेमो ट्रेन अभी बहाल नहीं हुई है। रविवार सुबह 8 बजे संभल में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सड़कों और हाइवे पर चहल-पहल देखी गई, लेकिन ठंड के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। मौसम में बदलाव को देखते हुए सरकारी अस्पताल के डॉक्टर नीरज शर्मा ने बच्चों और बुजुर्गों को गुनगुने पानी का उपयोग करने की सलाह दी है। पिछले दिनों हुई बारिश से किसान चिंतित हैं। आलू की फसल पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है, जबकि गेहूं, सरसों और सब्जियों पर भी असर देखा जा रहा है। दोपहिया वाहनों पर यात्रा करने वालों को 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। दिन में तेज धूप निकलने के साथ तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 3 तस्वीरें देखिए… सुबह 8 बजे संभल, चंदौसी, बहजोई, नरौली, सिरसी, असमोली, बबराला और गुन्नौर में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी, सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस, पूर्णागिरी टनकपुर एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चल रही हैं। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन भी 40 मिनट विलंब से है। स्थानीय निवासी लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि ठंडी हवाएं चल रही हैं और मौसम पहले से बेहतर हुआ है। अंकित अग्रवाल ने कहा कि सुबह-शाम ठंड रहती है, लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी का अहसास होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरवरी में होगी मार्च जैसी गर्मी:लखनऊ में 30 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा पारा, तेज हवाएं चलेंगी; धूल उड़ेगी
    Next Article
    पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलर समेत 4 पर हत्या का केस:राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR, ऑफिस में फंदे से लटका मिला था कर्मचारी का शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment